बोकारो में महिला को अगवा कर पिस्टल के बल पर किया अप्राकृतिक यौनाचार
कार से अगवा कर पिस्टल के बल पर महिला से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला शनिवार शाम सेक्टर 12 थाने...

कार से अगवा कर पिस्टल के बल पर महिला से अप्राकृतिक यौनाचार का मामला शनिवार शाम सेक्टर 12 थाने पहुंचा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज प्रताप सिंह और हैप्पी सिंह उर्फ गौतम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कार सवार अन्य दो आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपी को कोविड 19 ्क्रिरनिंग के बाद कोर्ट के प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश में छपेमारी की जा रही है। सेक्टर 12 इंस्पेक्टर उज्वल साह ने बताया कि महिला सेक्टर 12 स्थित आवास में अकेली थी। कार सवार चार आरोपी घर दरवाजा खटखटाए। बोले बाहर कोई मिलने आया है। महिला जैसे ही कार के पास पंहुची तो आरोपियों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया। कार बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल तान दी।
पिस्टल के बल पर महिला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। महिला की चीख सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर महिला को कार से ढकेल कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपियों की इस हरकत के पीछे क्या मकशद था, इसकी जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल जांच भी कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।