डीएवी ललपनिया में मनी स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती
गोमिया के डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए स्वामी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। छात्रों...

गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में आर्य समाज के संस्थापक महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा और धर्म शिक्षक मनोज कुमार शास्त्री ने गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए स्वामी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं ने भी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य ने स्वामी जी की जन्मस्थली गुजरात के टंकारा को धन्य कहा जहां इस महान विभूति ने जन्म लिया। वहीं आठवीं कक्षा के बच्चों द्वारा वैदिक हवन किया गया। धर्म शिक्षक की ओर से वैदिक क्विज प्रतियोगिता और दयानंद चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं बाल दिवस पर विशेष रूप से कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंग्रेजी शिक्षिका अनुजा सिन्हा, मधु कुमारी, कविता कुमारी, पूजा घोषाल व ज्योति कुमारी ने बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।