Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsSpecial Revenue Camp Organized in Bokaro for Jamabandi Corrections

पेटरवार के तीन पंचायतों में लगाया गया विशेष शिविर

पेटरवार फोटो 05 शिविर में प्रमाणपत्र देते सी ओ अशोकपेटरवार के तीन पंचायतों में लगाया गया विशेष शिविरपेटरवार के तीन पंचायतों में लगाया गया विशेष शिविरप

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 19 Feb 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
पेटरवार के तीन पंचायतों में लगाया गया विशेष शिविर

पेटरवार। बोकारो के उपायुक्त विजया जाधव और जिला अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी के निर्देश में बुधवार को प्रखंड के पतकी, सदमा कला और ओरदाना पंचायत के पंचायत भवनों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन अंचल अधिकारी अशोक राम के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। विशेष शिविर में ऑनलाईन झारभूमि पोर्टल पर दर्ज जमाबंदियों में व्याप्त त्रुटि का निराकरण, दाखिल-खारिज, उत्तराधिकार- बंटवारानामा के आधार पर नामांतरण तथा विभिन्न राजस्व कार्यों यथा भू-मापी, ऑनलाईन लगान रसीद से संबंधित शिकायतों के कई मामलों का निष्पादन किया गया। इसी कड़ी में सदमा कला पंचायत भवन में सुनीता हेंब्रम को जाति प्रमाणपत्र और हसीना खातून व आशीष मुंडा को सुधार पर्ची अंचल अधिकारी अशोक राम ने वितरण किया। इस मौके पर सदमा कला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, पंचायत समिति सदस्य आशा देवी, अंचल अधिकारी अशोक राम, राजस्व कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें