गोनियाटो में चार दिनों तक सरस्वती पूजा सह मेला
बोकारो थर्मल के नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो में चार दिवसीय सरस्वती पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है। यहां ग्रामीण लोग माता के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो और पूर्व...

बोकारो थर्मल। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत गोनियाटो में चार दिवसीय सरस्वती पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है। यहां का माहौल मां सरस्वती पूजामय बना हुआ है। आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। माता के दर्शन व पूजन कर रहे हैं। गुरवार को डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो पहुंचे। कहा कि गोनियाटो का मेला एक धरोहर है। झारखंड में एक ऐसा जगह है जहां सरस्वती मां का मंदिर स्थापित है। वहीं झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी भी पहुंची। पूर्व मंत्री ने मेले का जायजा लिया और खरीददारी भी की। कहा कि मेला ने झारखंड की संस्कृति को जीवंत रखा है। इस निरंतर बनाए रखना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।