आदिवासी सेंगेल अभियान का संताली राजभाषा बाईक रैली 21 को
चित्र परिचय:17: बैठक करते आदिवासी सेंगेल अभियान के सदस्य।आदिवासी सेंगेल अभियान का संताली राजभाषा बाईक रैली 21 कोआदिवासी सेंगेल अभियान का संताली राजभाष

आदिवासी सेंगेल अभियान की तत्वाधान में सेक्टर -12 ए में बोकारो सेंगेल जिला अध्यक्ष सुखदेव मुर्मू की अध्यक्षता में 21 फरवरी अंतराष्ट्रीय भाषा दिवस को झारखंड में संताली को प्रथम राजभाषा की दर्जा की मांग को लेकर संताली राजभाषा बाईक रैली को सफल बनाने के लिए बैठक किया गया। सेंगेल की ओर से आगामी 21 फरवरी को अंतराष्ट्रीय भाषा दिवस की उपलक्ष्य में संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाने की मांग की गई। इसी को लेकर 21 फरवरी अंतराष्ट्रीय भाषा दिवस को जैनामोड़ वीर शहीद तिलक मुर्मू चौक से वीर शहीद बिरसा मुंडा चौक होकर बोकारो उपायुक्त कार्यालय तक संताली राजभाषा बाईक रैली किया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन पत्र प्रदान किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।