राजयोग मेडिटेशन से तनाव व बीमारी होती दूर
तेनुघाट में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राजयोग मेडिटेशन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बताया गया कि राजयोग मेडिटेशन से मन की शांति, तनाव में कमी और...

तेनुघाट। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था बोकारो के द्वारा तेनुघाट एफ टाइप दुर्गा मंडप के प्रांगण में राजयोग मेडिटेशन के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। बताया गया कि राजयोग मेडिटेशन द्वारा सर्व समस्याओं का समाधान है। राजयोग मेडिटेशन से मन शांत और केंद्रित होता है। तनाव और चिंता से राहत मिलती है तथा बीमारियां दूर होती हैं। नींद की गुणवता में सुधार होता है। याददाश्त और एकाग्रता में वृद्धि होती है। कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। यहां कई ने ब्रह्मकुमारी ज्ञान का लाभ लिया। शिविर में ब्रह्मकुमारी कमला दीदी, प्रभा, रीति, अनीता, कंचन, सावित्री, रेशमी, रजनी, मनोज, भगत, प्रह्लाद, कमल एवं विवेक सहित अन्य प्रचारक मौजूद थे। तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, बलदेव मिश्रा, राजेश वर्णमाल, देवनन्दन प्रसाद, अरुण महतो, प्रशांत पाल, मदन कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।