Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand Mukti Morcha Launches Membership Drive in Fusro

फुसरो शहर के वार्डों में झामुमो का सदस्यता अभियान

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर फुसरो में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद फुसरो में एक बैठक आयोजित की गई, जहां वार्ड समितियों का गठन किया गया। नए सदस्यों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 24 Feb 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
फुसरो शहर के वार्डों में झामुमो का सदस्यता अभियान

फुसरो। झामुमो प्रमुख दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार क्षेत्र में पार्टी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद फुसरो के मकोली ऑफिसर्स क्लब में रविवार को बैठक कर वार्ड संख्या 1 से 15 तक एवं 28 में वार्ड समिति का गठन किया गया। सभी नए पदाधिकारियों व सदस्यों को उनकी जिम्मेवारी बेहतर से निभाने की बात कही गई। साथ ही सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया। महानगर प्रमुख मंटू यादव ने पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फुसरो नगर प्रमुख भोलू खान व पर्यवेक्षक दीपक महतो ने कहा कि फुसरो नगर में युवा व महिलाएं लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। अनिल रजवार, महताब खान, टीकू महतो, गोविंद रजक, बीरेंद्र महतो, शंकर बेसरा, आनंद सोनी, अमित झा, काली टुडू, रवि महतो, जीतू महतो, अनुज, बबीता देवी, रचना देवी, मंजू देवी, राजेश सूपन, जितेंद्र नायक, सोनू खान, चंदन घांसी, सुनील महतो, द्वारिका प्रसाद स्वर्णकार, मोहम्मद आजाद आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें