केवि बोकारो थर्मल में मना मातृभाषा दिवस
केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ बीआर डे ने भाषाई विविधता और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों को मातृभाषा में अध्ययन की प्रेरणा दी गई।...
बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ बीआर डे ने राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता, भाषाई विविधता व राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला। मातृभाषा के माध्यम से अधिगम पर उद्बोधन दिया। अपने बाल्यकाल में अपनी मातृभाषा में अध्ययन के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराकर प्रेरित किया। मातृभाषा से संवर्द्धन व संरक्षण का सभी से आह्वान किया। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक मनोज कुमार ने अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्व एवं ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इसके बाद माध्यमिक व प्राथमिक खंड के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में विशेष प्रस्तुति दी। छात्रा अन्वेषा ने बांग्ला भाषा में गीत प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक राकेश पाठक ने दिया। संचालन राजश्री सिंह ने किया। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त कर समापन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।