उकरीद बस्ती में देर रात तक जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन
चित्र परिचय:01: जश्ने ईद मिलादुन्नबी में कुरान मजीद की तिलावत करते लोग। उकरीद बस्ती में देर रात तक जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजनउकरीद बस्ती में देर रा

शनिवार को उकरीद बस्ती में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। समाजसेवी रिजवानुल होदा उर्फ कारी साहब के आवास पर यह कार्यक्रम मरहूम निजामुद्दीन अंसारी की 37वीं पुण्यतिथि पर हुई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी की सदारत मक्का मस्जिद उकरीद के खतीब व इमाम हाफिज, करी अलहाज उल्फत हुसैन रिजवी व संचालन अलहाज मौलाना कमाल अकमल बोकारवी ने किया। जश्ने ईद मिलादुन नबी की शुरुआत तिलावते कुरान शरीफ से की गई। जिसमें बच्चों ने कुरान मजीद की तिलावत किये। उसके बाद नातखा का दौर चला। जिसमें मौवजीम शहादत हुसैन ने लोगों का दिल जीता। फिर मुकरीर अपने-अपने तकरीर से लोगों को सही रास्ते पर चलने की हिदायत दी। देर रात तक दरूद शरीफ, नातशरीफ, सलातो सलाम व फतिया खानी का दौर चलता रहा। अंत में मेहरून निजामुद्दीन अंसारी की इसाले सवाब के लिए दुआएं की। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी रिजवानुल होदा उर्फ कारी साहब, मक्का मस्जिद के खतीब वह इमाम हाफिज व कारी, अलहाज उल्फत हुसैन रिजवी, अलहाज मौलाना कमाल अकमल बोकारवी, कारी इनायत हुसैन रिजवी, इम्तियाज अंसारी, गुलाम सरवर, खजुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो फारुख अंसारी, यार मो अंसारी, जन्नत अंसारी, मो तौसीफ राजा, सैफू राजा, अरमान राजा सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।