संत गाडगे महाराज के जन्मदिन पर अंबेडकर मैदान में चला स्वच्छता अभियान
संत गाडगे महाराज के जन्मदिन पर बोकारो यूनिट की सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन ने अंबेडकर मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने कहा कि संत गाडगे ने सामाजिक समानता और शिक्षा का संदेश...

बोकारो, प्रतिनिधि। संत गाडगे महाराज के जन्मदिन पर सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से सेक्टर 4डी अंबेडकर मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान अध्यक्ष एमके अभिमन्यु के अगुवाई में चलाई गई। उन्होंने कहा संत गाडगे महाराज सामाजिक समानता व शिक्षा के लिए बहुत से अच्छा संदेश छोड़ गए। उन्होंने अपने खुद गली-गली में घूम कर साफ सफाई कर उससे जो पैसे मिलता था उस पैसे से बनाने का काम किये। लोग उन्हें खप्पड़ वाले बाबा भी कहते थे। गीत, कविता और दोहा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया करते थे। उन्होंने सरकार से मांग किया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाएं। उनका जो सोच था विद्यालय और चिकित्सालय वह पूरे देश में खुले और निजीकरण बंद हो। जिससे की आम लोगों को एक अच्छी चिकित्सा और अच्छी शिक्षा मिल सके। शिक्षा हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। सफाई अभियान में महासचिव रवींद्र महली, इंदल पासवान,वीरेंद्र कुमार, महेश पासवान,शंकर राम, अयांश कुमार रैना,संजय कुमार,ऋषि देव पासवान, मन्जी राम, सुनील कुमार रैना, सुरेश पासवान शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।