Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsChandrapura Homeowner Loses Jewelry Worth 4 Lakhs in Burglary While Visiting Sick Grandmother

चंद्रपुरा में चोरों ने ताला तोड़ कर चुराए चार लाख के गहने

चंद्रपुरा में एक गृहस्वामी राजकुमार सिंह को अपनी बीमार नानी को देखने जाने पर महंगा पड़ा। चोरों ने उनके रेलवे कॉलोनी स्थित घर का ताला तोड़कर लगभग चार लाख रुपये के गहने चुरा लिए। जब वे वापस लौटे, तो...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 25 April 2025 06:13 AM
share Share
Follow Us on
चंद्रपुरा में चोरों ने ताला तोड़ कर चुराए चार लाख के गहने

चंद्रपुरा। चंद्रपुरा में एक गृहस्वामी को बीमार नानी को देखने जाना महंगा पड़ गया। रात में चोरों ने उसके रेलवे कॉलोनी चंद्रपुरा स्थित प्राइवेट मकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख के गहने की चोरी कर ली। गृहस्वामी राजकुमार सिंह को गुरुवार की सुबह इस चोरी का पता तब लगा जब वे नानी घर से अपने घर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया गया है कि राजकुमार बुधवार की रात अपने आवास में ताला लगाकर अपनी बीमार नानी को देखने चंद्रपुरा के डीवीसी कॉलोनी पश्चिम पल्ली चला गया था। रात में वह वहीं पर रूक गया। सुबह रेलवे कॉलोनी स्थित अपने घर आने पर बाहर के गेट का ताला लगा हुआ मिला मगर अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर अलमीरा खुली थी तथा घर का सारा सामान बिखरा मिला।

गृहस्वामी के अनुसार सोने का एक मंगटीका, दो चूड़ी, एक हार, एक मंगल सूत्र, दो झुमका, तीन लॉकेट, दो कान बाली, उसकी मां को डीवीसी से मिला हुआ दस ग्राम सोने का एक सिक्का व चांदी की दो जोड़ी पायल सहित कई सामानों की चोरी की गई है। चंद्रपुरा पुलिस ने रेलवे कॉलोनी जाकर छानबीन की है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यहां पर कई चोरी हो चुकी है जिसका पर्दाफाश करने में स्थानीय पुलिस असफल रही है। चोरी की घटनाओं ने यहां के लोग परेशान हैं।

डीवीसी कॉलोनी संडे बाजार में भी बनाया निशाना

चंद्रपुरा। चोरों ने बीते बुधवार की रात चंद्रपुरा के डीवीसी कॉलोनी पुराना बाजार इलाके में डीवीसी के इंजीनियर इमरान के आवास एफ/सात-33 का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अभी चंद्रपुरा से बाहर हैं। शुक्रवार को उनके वापस लौटने पर पता चलेगा कितने की चोरी हुई है। पड़ोसियों ने गृहस्वामी को गुरुवार की सुबह इस चोरी की घटना की सूचना दी। पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई है। चंद्रपुरा पुलिस ने आवास जाकर जांच पड़ताल की है। पूरे आवास का सामान बिखरा हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें