भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मनाई संत गाड़गे जयंती
भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक में संत गाड़गे महाराज की 149वीं जयंती मनाई गई। बैठक में नई समिति के गठन और नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशी उतारने पर चर्चा की गई। जून में आजाद समाज पार्टी के नेता बोकारो...

कथारा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय बैठक में संत गाड़गे महाराज की 149वीं जयंती अंबेडकर भवन चार नंबर कथारा में रविवार को मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार राम ने किया। वहीं शेष पंचायत वार्ड में नई समिति का जल्द से जल्द गठन पर विचार विमर्श किया गया। झारखंड में नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव जल्द होने वाला है, चुनाव में प्रत्याशी उतारने पर चर्चा की गई। वहीं जून में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद, भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और राष्ट्रीय मुख्य सचिव कमल सिंह वालिया को बोकारो में लाने की बात पर सहमति बनी। जिला उपाध्यक्ष मेघु दिगार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धरम घांसी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार बौद्ध, कार्य समिति सदस्य प्रकाश तुरी, आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, भीम आर्मी फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, प्रभारी शैलेस घांसी, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष पिंटू रविदास, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह आजाद समाज पार्टी के प्रभारी अमरजीत कुमार, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज पासवान, कसमार प्रखंड प्रभारी रामू घांसी, धीरजू घांसी, आजाद समाज पार्टी बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र राम, चंद्रपुरा प्रखंड उपाध्यक्ष नारायण दास, पेटरवार प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार, रंजीत कौल, राजेंद्र चौधरी, शेखर कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।