झारखंड में ACB का ऐक्शन, घूस लेते पकड़ा गया इंस्पेक्टर; गिरफ्तार
- झारखंड के लातेहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू एसीबी टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की है। बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानThu, 23 Jan 2025 01:19 PM

झारखंड के लातेहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू एसीबी टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की है। बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को एसीबी टीम अपने साथ पलामू ले गई है। यहां गिरफ्तारी के बाद सुरेश राम द्वारा हो हंगामा भी किया गया। इसके बाद पुलिस बल को बुलाना पड़ा। टीम ने इसके बाद उसे गिरफ्तार लिया।
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।