Hindi Newsविदेश न्यूज़Saudi Arabia and UAE seen as possible venues for Trump Putin summit

ना अमेरिका और ना रूस, पुतिन और ट्रंप की इन मुस्लिम देशों में हो सकती है मुलाकात

  • अपने चुनावी अभियान के दौरान रूस-यूक्रेन जंग को जल्द से जल्द खत्म करवाने का वादा करने वाले ट्रंप जल्द ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। इन दोनों के बीच होने वाली इस हाई प्रोफाइल मुलाकात के लिए कुछ मुस्लिम देशों के नाम पर चर्चा चल रही है।

Jagriti Kumari रॉयटर्स, मॉस्कोMon, 3 Feb 2025 04:50 PM
share Share
Follow Us on
ना अमेरिका और ना रूस, पुतिन और ट्रंप की इन मुस्लिम देशों में हो सकती है मुलाकात

रूस और यूक्रेन के बीच बीते 3 साल से जारी जंग को खत्म कराने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत कर सकते हैं। हालांकि इस मुलाकात के वेन्यू के लिए अमेरिका या रूस की बजाय दूसरे देशों के नाम पर चर्चा चल रही है। रूसी सूत्रों के मुताबिक दोनों देश इस बैठक के लिए दो मुस्लिम देश के नाम पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया है कि रूस दोनों नेताओं के मिलने के लिए सऊदी अरब या संयुक्त राष्ट्र अमीरात में से किसी एक मुस्लिम देश में बैठक करवाने की योजना बना रहा है।

रूसी सूत्रों ने बताया है कि हाल ही में कुछ वरिष्ठ रूसी अधिकारियों ने सऊदी अरब और यूएई का दौरा किया है। हालांकि सऊदी अरब और यूएई की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इससे पहले ट्रंप ने कई मौकों पर यूक्रेन में चल रही जंग को जल्द से जल्द खत्म करवाने का आश्वासन दिया है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। वहीं पुतिन ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनने पर अपनी शुभकामनाएं भेजी थीं। पुतिन ने इस दौरान यह भी कहा था कि वह यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए ट्रंप से मिलने के लिए तैयार हैं।

दोनों देशों ने बनाए रखा है बैलेंस

गौरतलब है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, दोनों ने यूक्रेन युद्ध के दौरान तटस्थता बनाए रखी है। दोनों ही देशों ने रूस की आलोचना करने और उस पर प्रतिबंध लगाने में पश्चिमी देशों के साथ शामिल होने से परहेज किया है। दोनों नेताओं ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ भी लगातार संपर्क भी बनाए रखे हैं।

ये भी पढ़ें:ट्रंप की राह पर सीरिया के नए किंग गोलानी, ईरान और रूस को 440 वोल्ट का झटका
ये भी पढ़ें:रूस की सेना अपने ही नागरिकों को मार रही, जेलेंस्की का पुतिन पर गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:नेतन्याहू का मिशन US शुरू, ट्रंप खुद करेंगे मेहमान नवाजी;गाजा समझौते पर आगे क्या

पुतिन और ट्रंप के साथ अच्छे संबंध

बता दे कि रूस और अमेरिका के इन दोनों ही अरब देशों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। ट्रंप ने शपथ लेने के बाद सबसे पहले सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से ही बातचीत की थी। ट्रंप अपने भाषण के दौरान क्राउन प्रिंस को शानदार व्यक्ति भी कह चुके हैं। वहीं 2023 में सऊदी अरब और यूएई का दौरा करने वाले पुतिन ने पिछले सितंबर में कहा था कि वह कोल्ड वॉर के बाद से अमेरिका और रूस के बीच सबसे बड़े प्रिजनर स्वैप में मदद करने के लिए मोहम्मद बिन सलमान के आभारी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें