Hindi Newsविदेश न्यूज़man was burning quran attacked with knife video

कुरान को आग लगा रहा था शख्स, तभी हो गया चाकू से हमला; फिर…

  • लंदन में तुर्किए के दूतावास के सामने एक शख्स कुरान जला रहा था। तभी उसपर चाकू से हमला हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 09:10 AM
share Share
Follow Us on
कुरान को आग लगा रहा था शख्स, तभी हो गया चाकू से हमला; फिर…

लंदन में तुर्किेए के दूतावास के सामने एक शख्स मुस्लिमों के पवित्र ग्रंथ कुरान को आग लगा रहा था। तभी उसपर किसी ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखाजा सकता है कि दूतावास के बाहर शख्स कुरान को आग लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है। लंदन में नाइट्सब्रिज में तुर्की का यह दूतावास है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ में किताब है। उसने आग लगा दी और उसे लेकर खड़ा है। वह जलती हुई कुरान को लहरा रहा है। आसपास के लोग भी उसे देख रहे हैं। दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुरान जलाने वाला शख्स जमीन पर पड़ा हैऔर एक अन्य शख्स उसे लात मार रहा है। इसके बाद उसने चाकू निकाला और उसपर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कहा कि हमला करने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे के आसपास रुटलैंड गार्डेन में यह घटना हुई। शख्स के हाथ में चोट आई है। उसे चाकू से कोई घाव नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुरान जलाने वाला शख्स भी तुर्की मूल का ही है। उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी और उसमें कहा था कि कुरान जलने वाले सलवान मोमिका की याद में वह विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। बता दें कि स्वीडन में सलवान की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का वीडियो भी बनाया गया था। हाल ही में स्वीडिश डेनिश नेता रासमस पालुडन ने भी कुरान जलाकर प्रदर्शन किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें