एलन मस्क का 13वां सीक्रेट बच्चा? महिला का दावा- 5 महीने पहले बेटे को दिया जन्म
- एशले क्लेयर ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘5 महीने पहले मैंने एक बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। इसके पिता एलन मस्क हैं। मैं अपने बच्चे की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर चिंतित थी। इसलिए मैंने पहले इसका खुलासा नहीं किया।’

टेक अरबपति एलन मस्क को लेकर एक महिला ने बड़ा दावा किया है। MAGA इन्फ्लुएंसर ने कहा कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसके पिता एलन मस्क हैं। महिला के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लोग इसे सुनकर हैरान हैं और सवाल पूछे जा रहे हैं। 31 वर्षीय एशले सेंट क्लेयर ने वैलेंटाइंस डे पर एक पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने बताया कि उनका और मस्क का एक बच्चा है जो अभी 5 महीने का है। मालूम हो कि क्लेयर दक्षिणपंथी झुकाव रखती हैं और उन्हें अपने विवादास्पद विचारों के लिए जाना जाता है।
एशले क्लेयर ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, '5 महीने पहले मैंने एक बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। इसके पिता एलन मस्क हैं। मैं अपने बच्चे की गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर चिंतित थी। इसलिए मैंने पहले इसका खुलासा नहीं किया। मगर, हाल ही में पता चला कि टैब्लॉयड मीडिया ऐसा करने का इरादा रखता है और उसे इससे होने वाले नुकसान की परवाह नहीं है।' उन्होंने कहा कि मैं तो अपने बच्चे को सामान्य और सुरक्षित वातावरण में बड़े होते देखना चाहती हूं। इसलिए मीडिया से अपील है कि हमारे बच्चे की गोपनीयता का सम्मान करे।'
एलन मस्क के 3 बच्चे, कई महिला पार्टनर्स
रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के 12 बच्चे हैं। उनकी तीन महिला पत्नियां रही हैं। उनकी पहली पत्नी जस्टिन के साथ उनके 6 बच्चे हुए। संगीतकार ग्रिम्स से 3 और न्यूरालिंक के पूर्व संचालन निदेशक शिवोन जिलिस से तीन बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि एलन मस्क की कई महिला पार्टनर्स रही हैं। साल 2000 के बाद से वह अब तक कई महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं और उन्होंने तलाक भी लिए हैं। बताया जाता है कि एक महिला पार्टनर के साथ वह दो बार रिलेशनशिप में रहे और फिर ब्रेकअप हो गया। अब महिला इंफ्लूएंसर नए दावे से सोशल मीडिया पर हलचल और तेज कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।