Hindi Newsविदेश न्यूज़Indian fisherman died in Karachi jail his sentence was completed yet Pakistan did not release him

कराची जेल में भारतीय मछुआरे की मौत, पूरी हो चुकी थी सजा, फिर भी पाकिस्तान ने नहीं किया रिहा

  • इस समय पाकिस्तान की जेलों में करीब 180 भारतीय मछुआरे कैद हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है लेकिन उन्हें अब तक रिहा नहीं किया गया है।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कराचीFri, 24 Jan 2025 08:59 PM
share Share
Follow Us on
कराची जेल में भारतीय मछुआरे की मौत, पूरी हो चुकी थी सजा, फिर भी पाकिस्तान ने नहीं किया रिहा

भारतीय मछुआरे बाबू का 23 जनवरी, 2025 को पाकिस्तान की कराची जेल में निधन हो गया। उनके परिवार को यह दुखद सूचना मिलने के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। बाबू को 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, उनकी सजा पूरी हो चुकी थी और भारतीय नागरिकता की पुष्टि भी हो गई थी, फिर भी उन्हें पाकिस्तान ने रिहा नहीं किया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पिछले दो वर्षों में यह आठवां मामला है जब किसी भारतीय मछुआरे की पाकिस्तान की जेल में मौत हुई है। इस समय पाकिस्तान की जेलों में 200 के करीब भारतीय मछुआरे कैद हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है लेकिन उन्हें अब तक रिहा नहीं किया गया है।

भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के साथ उच्चस्तरीय वार्ताओं में मछुआरों की रिहाई का मुद्दा उठा रही है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने बार-बार मानवीय आधार पर भारतीय मछुआरों और अन्य कैदियों की शीघ्र रिहाई की अपील की है। पाकिस्तान अक्सर भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा लांघने के आरोप में पकड़ लेता है।

इससे पहले अप्रैल 2024 में महाराष्ट्र के एक मछुआरे विनोद लक्ष्मण कोअल की मौत हो गई थी, जिन्हें अक्टूबर 2022 में पाकिस्तानी एजेंसियों ने पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें कराची की जेल में रखा गया, जहां 8 मार्च को उन्हें लकवा का दौरा पड़ा और 17 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने 20 दिसंबर, 2024 को जारी एक बयान में बताया कि 209 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में बंधक हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 209 में से 51 मछुआरे 2021 से पाकिस्तान में कैद हैं, 130 अन्य 2022 से कैद हैं, जबकि 2023 में नौ मछुआरे और 2024 से 19 अन्य जेल में हैं। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि 2014 से पड़ोसी देश पाकिस्तान से 2,639 भारतीय मछुआरों को वापस लाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें