Hindi Newsविदेश न्यूज़India US deal Donald Trump offers top end F35 jets to India What are features

भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचेगा अमेरिका; कांपेंगे दुश्मन, क्यों इसे कहा जा रहा सबसे खतरनाक

  • व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के साथ संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा, 'इस साल से हम भारत को कई अरब डॉलर की सैन्य बिक्री बढ़ाने वाले हैं। भारत को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान मुहैया कराने का रास्ता साफ हो रहा है।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 08:14 AM
share Share
Follow Us on
भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचेगा अमेरिका; कांपेंगे दुश्मन, क्यों इसे कहा जा रहा सबसे खतरनाक

भारत को अमेरिका एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान बेचेगा, जिससे हम ऐसे घातक विमानों वाले देशों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस डील के बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा, 'इस साल से हम भारत को कई अरब डॉलर की सैन्य बिक्री बढ़ाने वाले हैं। भारत को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान मुहैया कराने का रास्ता साफ हो रहा है।' नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच के इस डिफेंस डील को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, भारत के पहले से ही रूस के साथ गहरे रक्षा संबंध रहे हैं और यूएस ऐसे देशों को F-35 बेचने से कतराता रहा है, जहां विरोधियों के इसकी तकनीक चुराने का खतरा रहता है।

ये भी पढ़ें:भारत में बिजनेस करना चाहते हैं एलन मस्क, पर...; ट्रंप ने बता दी अंदर की बात
ये भी पढ़ें:PM मोदी बहुत सख्त नेगोशिएटर, मेरा उनसे कोई मुकाबला नहीं; ट्रंप ने खूब की तारीफ
ये भी पढ़ें:मैंने आपको बहुत मिस किया; ट्रंप ने PM मोदी को लगाया गले, कई बड़े ऐलान भी किए

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने साल 2018 में रूस की S400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का फैसला लिया था। इसके चलते भी अमेरिका के साथ ताजा डील में बिक्री प्रक्रिया जटिल हो सकती है। यूएस ने तुर्की के साथ एफ-35 के को-प्रोडक्शन को रद्द कर दिया था। क्योंकि, उसने S-400 खरीदने का फैसला लिया और वाशिंगन को डर था कि इससे रूस विमान की तकनीक के बारे में काफी कुछ जान जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'आज हमारी बैठक में प्रधानमंत्री और मैंने अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया व जापान के बीच मजबूत सहयोग की पुष्टि की। शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है।'

F-35 लड़ाकू विमान की खासियतें -

1. एफ-35 लाइटनिंग II दुनिया के सबसे एडवांस और वर्सेटाइल फाइटर जेट में से एक है।

2. लॉकहीड मार्टिन की ओर से इसे अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बनाया गया है।

3. फाइटर जेट में स्टेल्थ, सिचुएशनल अवेयरनेस और नेटवर्क से जुड़ी लड़ाकू क्षमताएं हैं।

4. खास बात है कि F-35 जेट सुपरसोनिक गति से बिना किसी पहचान के काम कर सकते हैं।

5. एफ-35 तीन वैरिएंट में आता है। F-35A को टेकऑफ और लैंडिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

6. F-35B शॉर्ट टेकऑफ और वर्टिकल लैंडिंग में सक्षम है, जिसे यूएस मरीन कॉर्प्स ऑपरेट करता है।

7. एफ-35C को यूएस नेवी के लिए बनाया गया जो कि एक कैरियर-आधारित मॉडल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें