Hindi Newsविदेश न्यूज़Elon musk Daughter Jena wilson on 13th Child trans daughter got to know about half siblings online six times

मुझे तो छह अलग-अलग बार...एलन मस्क की 13वीं संतान पर क्या बोली उनकी बेटी

  • एलन मस्क की 13वीं संतान को लेकर सोशल मीडिया पर दावे के बीच उनकी बेटी का बयान भी आया है। विवियन जेना विल्सन ने कहा है कि वह इस बात से बिल्कुल भी हैरान नहीं है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटनTue, 18 Feb 2025 11:40 AM
share Share
Follow Us on
मुझे तो छह अलग-अलग बार...एलन मस्क की 13वीं संतान पर क्या बोली उनकी बेटी

एलन मस्क की 13वीं संतान को लेकर सोशल मीडिया पर दावे के बीच उनकी बेटी का बयान भी आया है। विवियन जेना विल्सन ने कहा है कि वह इस बात से बिल्कुल भी हैरान नहीं है। छह अलग-अलग बार उन्हें अपने भाई-बहनों के बारे में पता चला है। बता दें कि इंफ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि वह एलन मस्क की 13वीं संतान की मां हैं। हालांकि एलन मस्क ने इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ट्रांसजेंडर हैं जेना विल्सन
एलन मस्क की 21 साल की बेटी जेना विल्सन ट्रांसजेंडर हैं। वह अपने पिता से अलग रहती हैं। जेना ने कहाकि उसने छह अलग-अलग घटनाओं में अपने सौतेले भाई-बहनों के बारे में जानकारी पाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जेना ने थ्रेड पर लिखा कि यह अजीब है, लेकिन यह छह अलग-अलग बार हो चुका है। एश्ले सेंट क्लेयर ने 15 फरवरी को सोशल मीडिया पर दावा किया कि उसने पांच महीने पहले एलोन मस्क के बच्चे को जन्म दिया।

मस्क ने दी थी प्रतिक्रिया
एलन मस्क ने हाल ही में एश्ले सेंट क्लेयर के उन दावों पर प्रतिक्रिया दी कि उसने कुछ महीने पहले उनके बच्चे को जन्म दिया था। टेक मुगल ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसके मुताबिक सेंट क्लेयर ने उनके बच्चे को जन्म देने की योजना बनाने में सालों बिताए। मस्क ने उस पोस्ट पर एक शब्द में प्रतिक्रिया दी और लिखा ‘वाह’। हालांकि एलन मस्क ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें