Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump fires Biden appointees as part to bigger plan to strip job protections from 50000 federal employees

ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन के 1000 से ज्यादा अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता; क्या है प्लान?

  • अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही अमेरिका में चीजें तेजी से बदल रही हैं। ट्रंप ने सत्ता में आते ही कई बड़े ऐलान किए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बाइडेन प्रशासन के कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटनWed, 22 Jan 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन के 1000 से ज्यादा अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता; क्या है प्लान?

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही अपने फैसलों की वजह से सुर्खियों। में हैं। कनाडा, मैक्सिको और पनामा को धमकियां देने के बाद अब वह पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान नियुक्त किए गए अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने में जुटे हैं। ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन से जुड़े लगभग 1,000 लोगों को पद से बर्खास्त कर दिया है। ट्रंप ने शपथ लेने के तुरंत बाद ही यह सिलसिला शुरू कर दिया था। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद आधी रात को ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चार शीर्ष अधिकारियों को नोटिस थमा दिया।

ट्रंप की इस लिस्ट में कई बड़े अधिकारियों का नाम भी शामिल है। ट्रंप ने एक पूर्व संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ को भी बाहर निकाल दिया है। ट्रंप द्वारा हटाए जाने वाले पहले अधिकारियों में मिले भी शामिल थे, जिन्हें पद छोड़ने से कुछ ही घंटे पहले बाइडेन ने क्षमादान दिया था। मिले जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष हैं और डोनाल्ड ट्रंप के मुखर विरोधी रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर ट्रंप को 'तानाशाह बनने की चाह रखने वाला' भी कहा है।

ये भी पढ़ें:पुतिन नहीं माने बात, तो लगा दूंगा बैन; किस बात पर रूस से नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने दिया भारत को खास सम्मान, अमेरिका ने जयशंकर के साथ की पहली बड़ी बैठक
ये भी पढ़ें:अराजकता फैला रहा US, नहीं झुकेगा कनाडा; नई टैरिफ नीति से ट्रूडो को लगी मिर्ची

इसके अलावा ट्रंप ने मशहूर शेफ एंड्रेस को भी बाहर निकाल दिया है। एड्रेस स्पेनिश-अमेरिकी शेफ हैं और एक रेस्तरां खोलने को लेकर वह ट्रंप के खिलाफ मुकदमा भी लड़ चुके हैं। हालांकि एंड्रेस का कहना है कि उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। कुछ और नामों की बात करें तो इसमें पूर्व राजनयिक ब्रायन हुक और पूर्व अटलांटा मेयर कीशा लांस बॉटम्स का नाम शामिल हैं।

ट्रंप का इस तरह बाइडेन प्रशासन के लोगों को हटाना उनके बड़े लक्ष्य का हिस्सा है। ट्रंप ने पहले भी कहा है कि अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान वह संघीय नौकरशाही को खत्म करना चाहते हैं। ट्रंप ने अपने एजेंडे के अनुरूप काम न करने वाले नौकरशाहों को हटाने की कसम खाई है। उनका लक्ष्य 50,000 संघीय कर्मचारियों से नौकरी की सुरक्षा छीनना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें