Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़There is hope of change amid dry weather in Himachal, snowfall is expected on this day IMD

हिमाचल में शुष्क मौसम के बीच बदलाव की दिखी उम्मीद, इस दिन बर्फबारी के आसार- IMD

हिमाच में इस महीने 97 फीसदी कम बारिश हुई है। इस शुष्क मौसम के बीच आईएमडी ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। विभाग ने इस दिन बारिश के आसार जताए हैं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाSun, 27 Oct 2024 01:42 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल में शुष्क मौसम के बीच बदलाव की दिखी उम्मीद, इस दिन बर्फबारी के आसार- IMD

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में हिमाचल के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जैसे लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिलों के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के उच्च पर्वतीय स्थानों पर आगामी 29 अक्टूबर को बर्फ़बारी की संभावना जताई है। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा और शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा।

शुष्क मौसम के बीच इस दिन हल्की बर्फबारी के आसार

आगामी दो नवंबर तक प्रदेश के मैदानी व मध्यवर्ती इलाकों में मौसम साफ रहेगा। अक्टूबर महीने में हिमाचल में न के बराबर बारिश-बर्फबारी हुई है। इस महीने सामान्य से 97 फीसदी कम वर्षा हुई है। बादलों के न बरसने से गेहूं सहित अन्य फसलों की बिजाई के कार्य में विलंब हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी सप्ताह राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम के शूष्क बने रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि अन्य दिनों में इन इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

लाहौल-स्पीति का पारा शून्य के नीचे, ताबो सबसे ठंडा स्थल

राज्य में शूष्क मौसम की वजह से दिन में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मैदानी व निचले जिलों में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठंड बढ़ रही है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा शून्य के नीचे बना हुआ है। रविवार को लाहौल-स्पीति जिला का ताबो सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिला के कुकुमसेरी में 1.4 डिग्री, केलांग में 3.7 डिग्री, समधो में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे जनजातीय जिला किन्नौर की बात करें, तो कल्पा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री व रिकांगपिओ में 9.9 डिग्री सेल्यिस रहा।

मनाली में भी बढ़ी ठंड, शिमला की रातें मैदानी इलाकों से गर्म

विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में भी भीषण ठंड पड़ रही है और यहां पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि पर्यअन स्थल व राजधानी शिमला की रातें मैदानी इलाकों से गर्म हैं। शिमला की तुलना में मैदानी जिलों हमीरपुर, बिलासपुर, व ऊना में ज्यादा ठंड है। शिमला में रविवार को रात का पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सुंदरनगर में 9.7 डिगी, भुंतर में 8.4 डिग्री, धर्मशाला में 14.5 डिग्री, उना में 11.8 डिग्री, पालमपुर में 11 डिग्री, नाहन में 18 डिग्री, सोलन में 9.5 डिग्री, कांगड़ा में 13.4 डिग्री, मंडी में 13.1 डिग्री, बिलासपुर में 13.7 डिग्री, हमीरपुर में 13.4 डिग्री, चंबा में 11.7 डिग्री, डलहौजी में 16.4 डिग्री, कुफरी में 12.7 डिग्री, नारकंडा में 10.5 डिग्री, भरमौर में 12.5 डिग्री, धौलाकूआं में 17.3 डिग्री, बरठीं में 11.9 डिग्री, कसौली में 15.2 डिग्री, पांवटा साहिब में 20 डिग्री, सराहन में 9 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 16 डिग्री, मशोबरा में 12.8 डिग्री, नेरी में 17.8 डिग्री, सैंज में 10.1 डिग्री और बजुआरा में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिपोर्ट: यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें