Himachal Pradesh Election 2022:शपथग्रहण के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया आमंत्रण, प्रतिभा सिंह ने कहा-मैं क्यों नहीं जाऊंगी
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रविवार को बताया कि सुखविंदर सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में वो भी शामिल रहेंगी। मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सिंह के नाम की घोषणा के बाद समर्थक नाराज।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रविवार को बताया कि सुखविंदर सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में वो भी शामिल रहेंगी। मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सिंह के नाम की घोषणा के बाद प्रतिभा समर्थकों में नाराजगी चल रही है। हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में गिना जा रहा था लेकिन कई विधायकों की मंशा थी कि, सुक्खू को ही मुख्यंमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस कारण आलाकमान को सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे।
प्रतिभा समर्थकों ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगाए थे नारे
शनिवार सुखविंदर सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ भी नारेबाजी की थी।
शनिवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद पत्रकारों को जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि, शपथग्रहण समारोह में शामिल होना उनके लिए खुशी की बात है, वो जरूर शामिल होंगी, उनके शपथग्रहण समारोह में शामिल होना मेरी ड्यूटी है, वहां मैं उनके साथ रहूंगी।
'आलाकमान होश में आओ' के लगे नारे
मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम के ऐलान के बाद प्रतिभा सिंह के समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ भी नारे लगाने शुरू कर दिए। समर्थकों ने आलाकमान को होश में आने की भी बात कह डाली। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कहा,"आलाकमान होश में आओ, हमारी सीएम कैसी हो, रानी साहिबा जैसी हों, रानी साहिबा जिन्दाबाद"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।