हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी
Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ जल्द जबकि दूसरा 22 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों और आसपास के मध्य पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश के उना जिले के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। सूबे में सुबह के वक्त कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्का हिमपात भी हुआ। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश में एकबार फिर मौसम खराब होगा।
बीते 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया जबकि कुछ स्थानों पर यह सामान्य या सामान्य के समीप दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में -11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ जल्द जबकि दूसरा 22 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदल जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में 18 से 21 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों और आसपास के मध्य पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। 24 जनवरी को भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों और आसपास के मध्य पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।
22 और 23 जनवरी को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है। 22 जनवरी को खासतौर पर उना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड-डे की स्थिति देखी जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।