Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़himachal pradesh mausam imd yellow alert rain and snowfall at many places for four days

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट; कब से कब तक किन जिलों में खराब रहेगा मौसम?

Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। कब से कब तक किन जिलों में खराब रहेगा मौसम? जानने के लिए पढ़ें IMD का अपडेट…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाTue, 18 Feb 2025 04:03 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट; कब से कब तक किन जिलों में खराब रहेगा मौसम?

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 22 फरवरी तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 19 से 20 फरवरी के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक प्रेरित साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों पर भी इस पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से मौसम खराब होना शुरू होगा। 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने 19 फरवरी को उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 फरवरी को उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में झमाझम बारिश या बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश या बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें