Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़this compact WiFi device will offer Hi Speed Internet connection Lenovo Legion LM60 launched

जेब में रखो यह छोटू डिवाइस और झमाझम चलेगा WiFi, मिलेगी 150Mbps तक स्पीड

लेनोवो कंपनी की ओर से एक कॉम्पैक्ट WiFi डिवाइस लॉन्च किया जा रहा है और इसकी मदद से यूजर्स को हाई-स्पीड WiFi का फायदा मिलेगा। इस डिवाइस से 150Mbps तक की स्पीड मिलेगी।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 02:11 PM
share Share
Follow Us on
जेब में रखो यह छोटू डिवाइस और झमाझम चलेगा WiFi, मिलेगी 150Mbps तक स्पीड

टेक ब्रैंड Lenovo की ओर से चाइनीज मार्केट में एक खास डिवाइस पेश किया गया है, जिसके साथ आपकी जेब में WiFi मौजूद रहेगा। यह पोर्टेबल WiFi डिवाइस Legion LM60 नाम से लॉन्च किया गया है और इसके जरिए यूजर हर वक्त हाई-स्पीड इंटरनेट से कनेक्ट रह सकेगा। इस डिवाइस में ZTE का 28nm चिपसेट लगा है और यह WiFi 6 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।

कंपनी का दावा है कि पिछले पोर्टेबल WiFi डिवाइस के मुकाबले इसमें 200 प्रतिशत ज्यादा फास्ट स्पीड मिल सकती है और यह 55 प्रतिशत तक कम पावर कंज्यूम करता है। साथ ही इसके जरिए बेहतरीन सिग्नल स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी मिलने की बात कही जा रही है। Legion LM60 डिवाइस की मदद से यूजर्स को 150Mbps तक डाउनलोड स्पीड मिलेगी और एकसाथ 10 डिवाइसेज को इससे कनेक्ट किया जा सकेगा।

 

ये भी पढ़ें:नया 5G फोन खरीदने से पहले जरूर रखें इन 7 बातों का ध्यान, वरना बाद में पछताएंगे

ऐसे हैं Legion LM60 के स्पेसिफिकेशंस

लेनोवो का नया पोर्टेबल WiFi डिवाइस 3000mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ आता है और फुल चार्ज पर इससे 12 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। इस डिवाइस के साथ एकसाथ लैपटॉप, स्मार्टफोन, डेस्कटॉप, स्मार्ट TV, और IoT गैजेट्स सभी को कनेक्ट किया जा सकेगा। इस डिवाइस में 3 एंटेना डिजाइन दिया गया है और 30 मीटर तक की रेंज मिलती है।

Legion LM60 पोर्टेबल WiFi डिवाइस में USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है, जिसके साथ चार्जिंग का विकल्प मिल जाता है। साथ ही इसे वायर्ड इंटरनेट कनेक्शन के लिए भी यूज किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:Samsung का जलवा! ₹10 हजार में नया 5G फोन,आ गया Galaxy A06 5G

इतनी रखी गई है डिवाइस की कीमत

फिलहाल केवल चीन में लॉन्च किए गए इस डिवाइस की कीमत 179 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में 2100 रुपये के करीब है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 26 फरवरी से खरीदा जा सकेगा। बता दें, भारत समेत बाकी मार्केट्स में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें