घर पर 120 इंच की स्क्रीन बनाएगा यह छोटू डिवाइस, मिलेगी 8K क्वालिटी और दमदार साउंड
Portronics Beem 500 Smart Projector: घर में सिनेमा हॉल का मजा चाहिए, तो पोर्ट्रोनिक्स का नया डिवाइस आपके लिए है। पोर्ट्रोनिक्स ने भारत में बीम 500 नाम से एक नया स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन बना सकता है। चलिए जानते हैं कीमत और खासियत

Portronics Beem 500 Smart Projector: घर में सिनेमा हॉल का मजा चाहिए, तो पोर्ट्रोनिक्स का नया डिवाइस आपके लिए है। पोर्ट्रोनिक्स ने भारत में बीम 500 नाम से एक नया स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्टर को सिनेमैटिक क्वालिटी वाले विजुअल्स और ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स के साथ एक बेहतरीन होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन बना सकता है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...
घर में देगा थिएटर का मजा
बीम 500 प्रोजेक्टर 1080 पिक्सेल फुल एचडी रिजॉल्यूशन प्रदान करता है और कम्पैटिबल कंटेंट को 8K अल्ट्रा एचडी तक बढ़ा सकता है। इसका 6700 लुमेन एलईडी लैंप कम रोशनी वाले स्थानों में भी साफ और वाइब्रेंट विजुअल्स देता है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन बना सकता है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा एक्सपीरियंस लिया जा सकता है।
ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट
प्रोजेक्टर में ऑप्टिमल स्क्रीन ओरिएंटेशन के लिए इंटेलिजेंट स्क्रीन अलाइनमेंट और बेहतरीन विजुअल्स के लिए स्मार्ट ऑब्सटेकल डिटेक्शन शामिल है। प्रोजेक्टर के साथ आवाज पर काम करने वाला रिमोट भी मिलता है, जो नेविगेशन के साथ-साथ कंटेंट सर्च करना आसान बनाता है।
मिलते जुलते मोबाइल
और मोबाइल देखें

दमदार साउंड के लिए स्पीकर भी
बीम 500 में ढेर सारे पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप प्रीलोडेड हैं। यह वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट से स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है। दमदार साउंड के लिए इसमें 16W के स्पीकर हैं। ब्लूटूथ और AUX के जरिए प्रोजेक्टर से एक्सटर्नल डिवाइस जोड़ा जा सकता है।
रैम, स्टोरेज और चिपसेट सब दमदार
प्रोजेक्टर में Amlogic T972 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। इसका पूरी तरह से सीलबंद, डस्ट फ्री ऑप्टिकल इंजन ड्यूरेबिलिटी और इमेज क्वालिटी को बढ़ाता है। इसमें मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में एचडीएमआई, ईथरनेट, यूएसबी और ऑक्स शामिल हैं। यह एंड्रॉयड 9 पर चलता है और मूवी, शो, गेम्स और ऐप्स जैसे एंटरटेनमेंट ऑप्शन्स तक पहुंचने के लिए एक बेहतरीन इंटरफेस प्रदान करता है।
कीमत और उपलब्धता
बीम 500 प्रोजेक्टर 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसकी एमआरपी 39,999 रुपये। ग्राहक इसे ब्लैक या फिर व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। इसे पोर्ट्रोनिक्स की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल आउटलेट से खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।