पूरे 50 घंटे तक गाने सुनाएंगे यह धांसू ईयरबड्स, कीमत 1000 रुपये से भी कम, पहली सेल कल
आईटेल ने भारत में अपने नए ईयरबड्स के तौर पर itel Buds Ace ANC को लॉन्च कर दिया है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। जैसा कि नाम से पता चल रहा है, इन ईयरबड्स को किफायती कीमत पर ANC एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

itel Buds Ace ANC: कम दाम में लंबी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स चाहिए, तो आईटेल के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी ने भारत में अपने नए ईयरबड्स के तौर पर itel Buds Ace ANC को लॉन्च कर दिया है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। जैसा कि नाम से पता चल रहा है, इन ईयरबड्स को किफायती कीमत पर ANC एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में सारी डिटेल...
सबसे पहले जानते हैं itel Buds Ace ANC में क्या-क्या खास मिलता है
आईटेल बस्ड ऐस एएनसी में 25dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह एक इमर्सिव लिसनिंग एक्सपीरियंस देता है, चाहे आप शोर वाले माहौल में हों या फिर घर पर ही पसंदीदा म्यूजिक का लुत्फ उठा रहे हों। इसमें 10 एमएम के ड्राइवर् लगे हैं, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी देते हैं।

फुल चार्ज में 50 घंटे तक चलेगा
हर ईयरबड में 40mAh की बैटरी लगी है, जबकि इसके केस में 500mAh की बैटरी लगी है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें कुल 50 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। इसमें क्विक चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे केवल 10 मिनट की चार्जिंग में यह 3 घंटे तक गाने सुना सकता है, जो उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कम चार्जिंग टाइम में लंबी बैटरी लाइफ चारते हैं।
itel Buds Ace ANC ऑर्डर करने के लिए क्लिक करें
कनेक्टिविटी के लिए, इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है। 40ms की लो लैटेंसी के साथ, यूजर लैग-फ्री ऑडियो एक्सपीरियंस की उम्मीद कर सकते हैं, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एकदम सही है।
बड्स ऐस एएनसी में टच कंट्रोल्स भी मिलते है, जिससे ट्रैक स्विच करना, कॉल का जवाब देना या गेम मोड को एक्टिव करना आसान हो जाता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह ईयरबड्स IPX5 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इसे बेझिझक रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।

कीमत, कलर और उपलब्धता
itel Buds Ace ANC ईयरबड्स की कीमत 999 रुपये है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 20 दिसंबर से शुरू होगी। इसे क्रैनबेरी जूस, मिडनाइट ब्लू और व्हाइट जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।