Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़How to Save Location in Google Maps to go without internet Check Out This secret trick Step By Step Guide

बिना इंटरनेट के ऐसे देखें Google Maps पर रास्ता, बहुत कम जानते हैं ये बेहद काम की Trick

यूजर्स के एक्सपीरियंस को अच्छा बनाने के लिए गूगल मैप्स कई सारे शानदार फीचर्स ऑफर करता है। यहां हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स पर रास्ता देख पाएंगे:

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 Feb 2025 12:29 PM
share Share
Follow Us on
बिना इंटरनेट के ऐसे देखें Google Maps पर रास्ता, बहुत कम जानते हैं ये बेहद काम की Trick

Google Map Tricks: गूगल मैप्स दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले ऐप्स में से एक है। इस ऐप में यूजर्स के एक्सपीरियंस को अच्छा बनाने के लिए ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। गूगल मैप को फोन पर चलाने के लिए इंटरनेट की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन आप गूगल का एक खास फीचर यूज कर बिना इंटरनेट के लिए रास्ता देख सकते हैं।

फीचर का दूसरा फायदा यह है कि आपको अपनी पसंदीदा जगह तक पहुंचने के लिए हर बार मैप्स में लोकेशन डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस आर्टिकल में हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप गूगल मैप्स में अपनी पसंद की लोकेशन सेव कर पाएंगे साथ ही बिना इंटरनेट के या खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी होने पर भी अपनी लोकेशन तक पहुंच पाएंगे।

ये भी पढ़ें:पूरे 7000 रुपए सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा, 19 min में फुल चार्ज होने वाला 5G फोन

Google Maps को ऐसे करें ऑफलाइन यूज?

Step 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन या टैबलेट पर गूगल मैप ऐप को ओपन कर लें। इस समय तक आपको देखना होगा कि आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्टेड हो, और गूगल मैप में साइन इन हो।

Step 2: अब जहां आपको जाना है वो लोकेशन सर्च करें और फिर More पर टैप करें। इसके बाद ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें। अब आप बिना इंटरनेट के भी उस लोकेशन पर पहुंच पाएंगे जहां की लोकेशन आपने डाली है। ध्यान दें कि बिना इंटरनेट के आपको कहां कितना ट्रैफिक है इसकी जानकारी नहीं मिलेगी।

Google Maps पर ऐसे सेव करें कई लोकेशन

- अपने Android और iPhone पर Google मैप खोलें।

- वह लोकेशन खोलें जिसे आप Google Map में सेव करना चाहते हैं।

- आपको लोकेशन के नीचे सेव बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

- अब आपको प्राइवेट, पसंदीदा, Want to Go, Travel Plan में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।

- इस तरह आप गूगल मैप्स में लोकेशन सेव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:1.5GB डेटा वाले Jio के 5 सबसे सस्ते Plans, पूरे महीने करें Unlimited बातें, SMS

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें