Samsung का तोहफा! इन फोन्स को दिया नया स्मार्ट अपडेट, मिलेंगे ढेर सारे नए फीचर्स, देखें List
भारत के सैमसंग यूजर्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि सैमसंग ने अपने इन डिवाइस के लिए One UI 7 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि भारत में Galaxy S24 सीरीज, Z Flip 6 और Z Fold 6 यूजर्स के लिए यह अपडेट अब लाइव है।

सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में अपने 2024 में आए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए One UI 7 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। पहले यह अपडेट दक्षिण कोरिया के यूजर को मिला था, लेकिन अब यह भारत सहित अन्य देशों में भी आ गया है। खास बात ये है कि भारत में Galaxy S24 सीरीज, Z Flip 6 और Z Fold 6 यूजर्स के लिए यह अपडेट अब लाइव है।
किन डिवाइसेज़ को मिल रहा है अपडेट?
भारत में फिलहाल One UI 7 का अपडेट इन फोन्स के लिए जारी किया गया है:
- Galaxy S24
- Galaxy S24+
- Galaxy S24 Ultra
- Galaxy Z Flip 6
- Galaxy Z Fold 6
इस अपडेट की शुरुआत भारत, मिडिल ईस्ट, यूएई और तुर्की में हो चुकी है। जल्द ही यह नॉर्थ अमेरिका में भी आने वाला है।
कितना बड़ा है One UI 7 stable अपडेट?
यह कोई साधारण अपडेट नहीं है। यह अपडेट लगभग 5GB का है (अगर आपने बीटा वर्जन नहीं लिया था)। इसमें April 2025 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। अपडेट चेक करने के लिए आप अपने फोन की Settings > Software Update > Download and Install में जाकर देख सकते हैं।
Samsung One UI 7 अपडेट के बाद आपके फोन में दिखेंगे ये बदलाव
One UI 7.0 में सैमसंग ने अपने इंटरफेस को पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया है और कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े हैं। Quick Panel और Notification Page अब अलग-अलग हैं। इन्हें यूज़र अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जिसमें वॉल्यूम स्लाइडर जैसे नए टूल भी मिलते हैं। इसके साथ ही Samsung Apps के आइकॉन्स अब पहले से ज्यादा शार्प और क्लियर हो गए हैं। इसके साथ ही नए अपडेट में कैमरा ऐप को भी रीडिज़ाइन किया गया है ताकि उसे एक हाथ से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। एनिमेशन पहले से काफी स्मूद हो गए हैं, जिससे पूरी यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
इसके साथ ही One UI 7 अपडेट के बाद Galaxy AI को भी बेहतर किया गया है। जैसे कि स्मार्ट सजेशन, ऑब्जेक्ट इरेज़र, और एडवांस इमेज एडिटिंग टूल लाए गए हैं। इसके साथ ही Now Bar नाम का नया फीचर भी दिया गया है जो लॉक स्क्रीन पर म्यूजिक, टाइमर और हेल्थ एक्टिविटी की लाइव जानकारी दिखाता है।
विजेट्स को भी नया लुक और ज्यादा ऑप्शन दिए गए हैं, जिन्हें होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। नई बैटरी आइकन और चार्जिंग एनीमेशन जोड़े गए हैं। साथ ही, अब आपको बैटरी की हेल्थ और परफॉर्मेंस चेक करने के लिए ज्यादा टूल्स मिलेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।