Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़First JioTele OS THOMSON 43 Inch QLED TVs launched get Dolby audio many free subscription price 18999 rupees

खुशखबरी: ₹18999 में आया JioTele OS वाला पहला Smart TV, मिलेगी 43 इंच QLED स्क्रीन, DJ जैसा साउंड

थॉमसन ने अपने पहले JioTele OS सपोर्ट वाले स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। थॉमसन 43-इंच QLED टीवी 21 जनवरी, 2025 से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस धांसू स्मार्ट टीवी को 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 12:22 PM
share Share
Follow Us on
खुशखबरी: ₹18999 में आया JioTele OS वाला पहला Smart TV, मिलेगी 43 इंच QLED स्क्रीन, DJ जैसा साउंड

First JioTele OS Smart TV Launched: थॉमसन ने JioTele OS के साथ आने वाले पहले स्मार्ट टीवी को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 43-इंच QLED स्क्रीन के साथ आता है। इस टीवी में Jio द्वारा विकसित टेलीविजन के लिए भारत का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है। जो स्मार्ट टीवी देखने के एक्सपीरिएंस में बदलाव लाएगा। यह टीवी अलॉय स्टैंड के साथ एक स्टाइलिश डिज़ाइन में आने वाला बेज़ेल-लेस टीवी है।

Thomson 43 inch Smart TV की कीमत और उपलब्धता

JioTele OS के साथ आने वाले थॉमसन 43-इंच QLED टीवी 21 जनवरी, 2025 से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस धांसू स्मार्ट टीवी को 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। टीवी पर मिलने वाले अन्य डिस्काउंट की अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है।

थॉमसन QLED टीवी के साथ लॉन्च ऑफर के तहत ये सभी चीजें फ्री मिल रही हैं:

- JioHotstar की 3 महीने की मुफ्त सदस्यता

- JioSaavn का 3 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन

- JioGames की 1 महीने की फ्री सदस्यता

- स्विगी से 499 रुपये का खाना ऑर्डर करने पर 150 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा

ये भी पढ़ें:Flipkart OMG सेल में ₹6499 का मिला रहा Samsung का 50MP कैमरा, लेदर बैक फोन

JioTele OS वाले थॉमसन 43-इंच QLED टीवी के फीचर्स

QLED डिस्प्ले: टीवी में गहरे कंट्रास्ट, वाइब्रेंट कलर देखने को मिलेंगे जिससे टीवी की पिक्चर क्वालिटी बहतरीन लगेगी।

JioTele OS इंटीग्रेशन: JioTele OS तेज़ इंटरफ़ेस, AI-आधारित कंटेंट सर्च, सभी पॉपुलर ऐप्स तक पहुंच और टीवी चैनलों के सबसे बड़े कलेक्शन के साथ स्मार्ट टीवी अनुभव प्रदान करता है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी: यह टीवी कनेक्टिविटी के लिए वॉयस सर्च, स्क्रीन मिररिंग और कई एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट का सपोर्ट करता है।

प्रीलोडेड ऐप्स: टीवी पॉपुलर इंडियन और रीजनल ऐप्स और स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ प्रीलोडेड है।

स्लीक डिजाइन: एलोय स्टैंड के साथ आने वाला यह टीवी स्टाइलिश दिखता है, टीवी बेजल-लेस है। साथ ही टीवी का डिज़ाइन भी बहुत पतला है।

ये भी पढ़ें:एक रीचार्ज और 2 महीने नहीं कटेगा फोन, रोज 1.5GB डाटा, फ्री कॉलिंग खर्च 10 रुपए

JioTele OS की खासियत

Jio TvOS गूगल के एंड्रायड जैसा ही एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस ओएस कई खूबियों बताई गई हैं इसमें हाई-क्वालिटी ऑडियो-वीडियो, वॉयस सपोर्ट और बहुत कुछ शामिल है। Jio TvOS आपको एआई पावर्ड कंटेंट रिकंमडेशन देगा। इसके साथ ही नए ऐप्स, सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी अपग्रेड से जुड़े रेगुलर अपडेट मिलेंगे। Netflix, Prime Video, JioCinema, YouTube और कई अन्य स्ट्रीमिंग ऐप्स JioTele OS पर मिलेंगे। साथ ही क्लाउड गेमिंग का मजा भी मिलेगा। एक ही रिमोट से आसानी से कंटेंट स्विच कर पाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें