Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीTV Actress Divyanka Tripathi on Why Pakistani Serials Doing Better in India

हिंदी डेली सोप से ज्यादा पाकिस्तानी शोज़ की डिमांड पर बोलीं दिव्यांका; 'हमारे यहां कॉर्पोरेट हाउस...'

  • भारत में पाकिस्तानी टीवी सीरियल का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है। अब टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने बताया कि उनके मुताबिक पाकिस्तानी टीवी सीरयल को क्यों इतना प्यार मिलता है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 22 Jan 2025 10:00 AM
share Share
Follow Us on
हिंदी डेली सोप से ज्यादा पाकिस्तानी शोज़ की डिमांड पर बोलीं दिव्यांका; 'हमारे यहां कॉर्पोरेट हाउस...'

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने हाल भी एक इंटरव्यू में अपने करियर, हिंदी टीवी सीरियल और भारत में पाकिस्तानी सीरियल के बढ़ती डिमांड के बारे में बात की। दिव्यांका से पूछा गया कि क्या हिंदी टीवी सीरियल के पास कंटेंट की कमी है? इसपर उन्होंने कहा कि क्योंकि भारत में वॉचिंग ट्रेंड बदलता जा रहा है इसलिए लोग डरे हुए हैं। दिव्यांका से ये भी पूछा गया कि आखिर क्यों भारत में पाकिस्तानी सीरियल्स की डिमांड बढ़ती जा रही है? इसपर उन्होंने कहा कि क्यों भारत में अभी टीवी पर हर कोई सुरक्षित खेलना चाहता है।

क्या हिंदी डेली सोप के पास कंटेंट की है कमी?

हिंदी रश के साथ खास बातचीत में दिव्यांका से पूछा गया कि अब पहले जैसे आइकॉनिक टीवी सीरियल नहीं बनते इसकी क्या वजह हो सकती है? क्या डेली सोप के पास कंटेंट की कमी है? इसपर दिव्यांका ने कहा कि अब रीमेक कल्चर आ गया है। वहीं, अभी सब डरे हुए हैं क्योंकि वॉचिंग ट्रेंड बदल गया है। टीवी से जनता का शिफ्ट ओटीटी पर आ गया है। टीवी सीरियल्स को भी ज्यादातर लोग अब ओटीटी पर देखते हैं। वॉचिंग ट्रेंड बदलने की वजह से अभी लोगों को समझ नहीं रहा है। ये एक बदलाव का दौर है और कुछ वक्त में लोगों को समझ आ जाएगा कि क्या चल रहा है, क्या नहीं।

पाकिस्तानी सीरीयल्स की क्यों है डिमांड?

दिव्यांका से फिर पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स के बारे में सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि क्यों भारत में पाकिस्तानी डेली सोप की डिमांड बढ़ रही है? इसपर दिव्यांका ने कहा, "हमारे यहां कमर्शियल ज्यादा है ना क्योंकि, उनके यहां कमर्शियलाइज्ड नहीं है उतना। हमारे यहां कॉर्पोरेट हाउस सीरियल को मैनेज कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत टीआरपी चाहिए। उन्हें व्यूरशिप मास लेवल (बड़े लेवल पर) चाहिए । जब आप मासी (जनता के बड़े हिस्से) प्रोडक्ट बनाओगे तो आप कुछ अनूठा नहीं कर पाओगे। अनूठी चीज कुछ को अच्छी लगती है, अधिकतम लोगों को खराब लग जाती है। तो मेरे ख्याल से वो बहुत ही सुरक्षित रास्ता चुन रहे होते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि हर कोई टीवी पर अभी सुरक्षित खेलना चाहता है।"

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी की हाल ही में सीरीज द मैजिक ऑफ शिरी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। दिव्यांका ने इस सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने जैसे ही ये कहानी पढ़ी थी उन्हें ये इतनी पसंद आई थी कि उन्हें लग रहा था कि अगर उन्हें ये करने को नहीं मिलती तो वो उनका नुकसान होता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें