Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीSheezan Khan reaction when TV actor Mohit Abrol raised questions on Indian Muslims

टीवी एक्टर ने भारतीय मुसलमानों पर उठाया सवाल तो भड़के शीजान खान, मामला पुलिस तक पहुंचा

शीजान खान ने मोहित अबरोल को सोशल मीडिया पर नसीहत दे डाली है। इजरायल और फिलिस्तीन मामले पर मोहित ने पोस्ट करते हुए भारतीय मुसलमानों पर कमेंट किया। शीजान ने उनके कमेंट को हेट स्पीच कहा।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 8 Oct 2023 09:07 PM
share Share
Follow Us on
टीवी एक्टर ने भारतीय मुसलमानों पर उठाया सवाल तो भड़के शीजान खान, मामला पुलिस तक पहुंचा

'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' में काम कर चुके शीजान खान और मोहित अबरोल सोशल मीडिया पर भिड़ गए। मोहित ने भारतीय मुसलमानों को लेकर कुछ ऐसा कहा कि शीजान खान ने उन्हें नसीहत दे डाली। मोहित ने इजरायल और फिलिस्तीन के युद्ध को लेकर पोस्ट किया था। जिसके बाद शीजान खान ने कहा कि जब आप एक सेलिब्रिटी होते हैं तो कंधे पर एक जिम्मेदारी भी होती है। सभी मुसलमान एक जैसे नहीं होते। उन्हें मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना बंद कर देना चाहिए।  

हेट स्पीच बंद करने की नसीहत
दरअसल, मोहित ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने इजरायल-फिलिस्तीन मामले पर कहा कि वह इजरायल का सपोर्ट करते हैं। वह लिखते हैं, 'भारत इजरायल का सपोर्ट करता है लेकिन भारतीय मुसलमान फिलिस्तीन का। भारत फ्रांस का सपोर्ट करता है लेकिन भारतीय मुसलमान पाकिस्तान और तुर्किए का। भारत अमेरिका का सपोर्ट करता है लेकिन भारतीय मुस्लिम चीन का। भारत यूसीसी का सपोर्ट करता है लेकिन भारतीय मुसलमान शरिया का। इससे साफ है कि वे मुस्लिम पहले हैं भारतीय बाद में।' मोहित ने यह इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा जिसके जवाब में शीजान ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं भाई। यह पूरी तरह से हेट स्पीच है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं भी एक मुस्लिम हूं। जो कुछ भी हो मैं हमेशा गर्व के साथ भारतीय के तौर पर खड़ा रहूंगा। इसलिए मुस्लिमों के प्रति इस बेहूदा नफरत को फैलाना बंद करो।'  

मुंबई पुलिस को किया टैग
मोहित ने शीजान को जवाब देते हुए दोबारा स्टोरी शेयर किया और कहा कि 'जब सच्चाई कही जाए तो वह हेट स्पीच हो जाता है। इस्लाम के नाम पर होने वाले अत्याचारों में खुद को विक्टिम कहना दिखावा है। पहले थोड़ा पढ़ लो और फिर बात करो। यह सच है कि ज्यादातर मुस्लिमों के लिए संविधान से पहले उनका धर्म आता है। प्लीज इसे सीखो कि फैक्ट कैसे स्वीकार करते हैं बजाय इसके कि इसे हेट स्पीच कहो।'

शीजान ने आगे मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देवेद्र फडणवीस को टैग करते हए लिखा, 'कृपया इस मामले को गौर करें और खुद देखें कि क्या यह हेट स्पीच नहीं है।'

इन शोज में किया काम
बताा दें कि मोहित 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' में काम कर रहे हैं। उनके अन्य मुख्य सीरियल में 'बालिका वधू', 'कवच... काली शक्तियों का', 'डर सबको लगता है' और 'पोरस' सहित अन्य हैं। वहीं शीजान खान ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 13' में हिस्सा लिया था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें