Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीSheezan Khan granted bail in Tunisha Sharma suicide case court asked to submit his passport

तुनिषा सुसाइड केस में शीजान खान को जमानत, एक्टर की बहन ने कहा- लंबे समय से इंतजार था

Sheezan Khan Bail: तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान को बड़ी राहत मिल गई है। आखिरकार 2 महीने से ज्यादा वक्त जेल में बिताने के बाद महाराष्ट्र की एक अदालत ने उनकी जमानत को मंजूरी दे दी है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 4 March 2023 02:25 PM
share Share
Follow Us on
तुनिषा सुसाइड केस में शीजान खान को जमानत, एक्टर की बहन ने कहा- लंबे समय से इंतजार था

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में उनके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप  लगा। शनिवर को एक्टर को जमानत मिल गई। महाराष्ट्र की एक अदालत ने उन्हें एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। शीजान को पिछले साल दिसंबर मे गिरफ्तार किया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में थे। करीब 70 दिन बाद वह घर लौटेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिषा और शीजान पहले रिलेशनशिप में थे। उनके ब्रेकअप के बाद तुनिषा टूट गई थीं। 

जमा करना होगा पासपोर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर लिखा, ‘तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी शीजान खान को वसई अदालत ने 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी। अदालत ने शीजान को अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा।‘

शीजान को जमानत मिलने पर उनकी बहन शफक नाज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि हम इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हमारे लिए यह बड़ी खबर है और हम सभी बहुत खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे वकील आगे के पर वर्क में जुट गए हैं।

टीवी सेट पर किया था सुसाइड
24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा टीवी सीरीयल ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर सुसाइड कर लिया था। मौत से पहले एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान से उनकी बहस हुई थी। तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूम के बाथरूम में सुसाइड किया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटीं तो सेट पर लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और उन्हें मृत पाया। 24 दिसंबर की देर रात को वालिव पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार किया था।  

तुनिषा की मां ने एक्टर पर दर्ज कराई थी एफआईआर
शीजान को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने एक्टर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस हिरासत के बाद वसई कोर्ट ने 31 दिसंबर को शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। उसके बाद से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ती गई। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें