Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीShark Tank India Husband Wife Drinks Hair Oil Aman Gupta Almost Throws Up

शार्क टैंक पर हेयर ऑयल पी गए पति-पत्नी, कुछ ऐसा था अमन गुप्ता का रिएक्शन

  • शार्क टैंक इंडिया में अलग-अलग कंटेस्टेंट फंडिंग के लिए आते हैं। अपने प्रोडक्ट को शार्क्स के सामने साबित करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। अब एक हेयर ऑयल प्रोडक्ट की फंडिंग के लिए पति-पत्नी ने कुछ ऐसा किया कि अमन गुप्ता को घिन आ गई।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
शार्क टैंक पर हेयर ऑयल पी गए पति-पत्नी, कुछ ऐसा था अमन गुप्ता का रिएक्शन

शार्क टैंक इंडिया इस वक्त सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। शार्क टैंक इंडिया में अलग-अलग कंटेस्टेंट अपने बिजनेस या प्रोडक्ट की फंडिंग के लिए पहुंचते हैं। शार्क्स का भरोसा जीतने के लिए लोग अपने प्रोडक्ट को सबसे बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में एक कपल ने शार्क्स के सामने अपने प्रोडक्ट को लेकर कुछ ऐसा किया कि शार्क अमन गुप्ता को घिन आ गई।

हेयर ऑयल पीने लगे पति-पत्नी

नेचुरल हेयर ऑयल का प्रोडक्ट लेकर हाल ही में पिचर शार्क टैंक इंडिया 4 में पहुंचे और मंच पर अपना प्रोडक्ट पेश किया। उन्होंने दावा किया कि उनका हेयर ऑयल कैमिकल फ्री है। हेयर ऑयल की पिच के लिए रजत, उनकी पत्नी निधि और उनकी मां रजनी पहुंचीं थीं। उन्होंने दावा किया कि उनका हेयर ऑयल 13 जड़ी बूटियों से बना है। अपनी बात जजों को साबित करने के लिए रजत और निधि ने अपना हेयर ऑयल एक गिलास में लिया और उसे पानी में मिलाकर पीने लगे। ये देखकर शार्क अमन गुप्ता को उल्टी जैसा होने लगा। उनके चेहरे से साफ पता चला कि उन्हें इस करतब पर घिन आ गई।

क्या बोलीं शार्क विनीता?

बाकी शार्क्स ने उन्हें कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी। ब्यूटी प्रोडक्ट कम्पनी शुगर कॉस्मेटिक्स को मालकिन विनीता सिंह ने हेयर ऑयल पीने के कारनामे को देखकर कहा कि वर्जिन हेयर ऑयल पीना कोई बड़ी बात नहीं है। वहीं, शार्क अनुपम मित्तल ने इस करतब को देखने के बाद कहा भाई, पेट में बाल उग आएंगे।

अमन गुप्ता ने कहा कि उन्हें डील मिल जाती अगर सिर्फ निधि और रजनी इस प्रोडक्ट को प्रेजेंट करतीं। उन्होंने रजत से कहा कि आप गंभीर नहीं लग रहे, विश्वास नहीं हो पा रहा है। हालांकि, अनुपम मित्तल ने रजनी, निधि और रजत को डील दी और उनकी ये डील लॉक हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें