Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRupali Ganguly stepdaughter Esha Verma publicly lashes at actress for scheduling next court date on her birthday

'दुष्ट सौतेली महिला', रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर साधा निशाना

  • Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस पर तंज कसा है। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
'दुष्ट सौतेली महिला', रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस पर साधा निशाना

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने निशाना साधा है। ईशा ने रुपाली का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में उनपर गंभीर आरोप जरूर लगाए हैं। दरअसल, ईशा, रुपाली के पति अश्विन के वर्मा की बेटी हैं। ईशा ने पिछले साल दावा किया था कि रुपाली की वजह से उसके माता-पिता का तलाक हुआ था। इतना ही नहीं, ईशा ने रुपाली के खिलाफ मीडिया में बयान भी दिए थे। ऐसे में रुपाली ने ईशा पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ रही हैं।

ईशा का इंस्टाग्राम पोस्ट

ईशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रुपाली को 'दुष्ट सौतेली महिला' कहकर संबोधित किया है। ईशा ने लिखा, “मेरे जन्मदिन पर कोर्ट की हेयरिंग शेड्यूल करने के लिए दुष्ट सौतेली महिला का धन्यवाद। बहुत अच्छी हैं आप और हां, पिछले 4 महीनों से मुझपर निगरानी रखने और सोशल मीडिया की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए भी धन्यवाद।”

ईशा ने रुपाली पर लगाए थे गंभीर आरोप

ईशा वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'ये बेहद घटिया है। क्या कोई रुपाली गांगुली की असल कहानी नहीं जानता है? वह अश्विन के. वर्मा के साथ 12 सालों तक रिलेशनशिप में थीं। वह अश्विन के. वर्मा के साथ रिलेशनशिप में तब आई थीं तब अश्विन के. वर्मा शादीशुदा थे। अश्विन के. वर्मा की पिछली शादियों से 2 बेटियां हैं। रुपाली एक क्रूर महिला है। इसके अलावा ईशा ने रुपाली पर हैरेसमेंट के आरोप भी लगाए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें