Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRajat Dalal gave clarification On Racist Comments On Chum Darang Said Elvish Yadav Or Mujhe script Mili Thi

एल्विश के पॉडकास्ट में चुम दरांग के नाम को 'अश्लील' कहने पर हुए बवाल के बाद बोले रजत, कहा- स्क्रिप्ट मिली थी

  • एल्विश और रजत ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को भी जमकर रोस्ट किया, लेकिन लोगों का पारा तब हाई हुआ, जब उन्होंने चुम दरांग के नाम को अश्लील कहते हुए उन्हें भद्दे तरीके से रोस्ट किया। ऐसे में अब रजत ने इस पर सफाई दी है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 02:24 PM
share Share
Follow Us on
एल्विश के पॉडकास्ट में चुम दरांग के नाम को 'अश्लील' कहने पर हुए बवाल के बाद बोले रजत, कहा- स्क्रिप्ट मिली थी

बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल लगातार सुर्खियो में बने हुए हैं। रजत न सिर्फ बिग बॉस के घर के अंदर बल्कि बाहर आने के बाद भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रजत दलाल, एल्विश यादव के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। एल्विश के इस पॉडकास्ट में सेलिब्रिटी पहुंचते हैं, जिन्हें जमकर रोस्ट किया जाता है। ऐसे में एल्विश और रजत ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को भी जमकर रोस्ट किया, लेकिन लोगों का पारा तब हाई हुआ, जब उन्होंने चुम दरांग के नाम को अश्लील कहते हुए उन्हें भद्दे तरीके से रोस्ट किया। ऐसे में अब रजत ने इस पर सफाई दी है।

पहले जाने क्या था पूरा मामला

पहले आपको बताते हैं कि एल्विश यादव और रजत दलाल ने पॉडकास्ट में चुम दरांग पर टिप्पणी की। पॉडकास्ट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एल्विश कहते हैं, 'भाई ये जो करण वीर है इसके पक्का कोविड था। क्योंकि चुम किसको पसंद आती है, इतना टेस्ट किसका खराब होता है। और चुम-चुम के नाम में अश्लीलता है भाई चुम। नाम उसका चुम और काम उसका 'गंगुबाई' वाले।' हालांकि, बाद में उनके चैनल से यह हिस्सा हटा दिया गया, लेकिन जब तक इस क्लिप को डिलीट करते यह वायरल हो गया।

चुम के नाम को अशलील करने पर रजत ने दी सफाई

रजत दलाल ने एक वीडियो शेकर कर चुम दरांग वाले मामले में सफाई दी है। रजत अपने वीडियो में कहते हैं, 'जो तुमने चीजें देखी हैं रोस्ट वाली वो स्क्रिप्टेड था। वो हमें स्क्रिप्ट मिला था कि ये चीजें हम लोगों को बोलनी है, ताकि हाईप बने। वो खुद बोले थे कि इसमें से कुछ चीजें यूज करेंगे ताकि हाईप बने। हमें नहीं पता था कि वो चीज डाल ही देंगे। अब वो भरोसा करके हमने वो चीज करी थी अब कुछ नहीं सकता। एल्विश ने भी कोई चीज अपने मन से नहीं की थी। उसके जो इन ईयर आता है वो वही बोलता है। बस फेस हमारे थे शब्द हमारे नहीं थे। अब जो हो गया सो हो गया हम कुछ नहीं कर सकते हैं।'

ये भी पढ़ें:बिग बॉस खत्म होते इन 4 कंटेस्टेंट ने रजत दलाल को किया अनफॉलो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें