Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKhatron Ke Khiladi 15 reports says Disha Patani sister Khushboo Patani to be part of the show

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा ले सकती हैं इस एक्ट्रेस की बहन, इन्हें भी किया गया है अप्रोच

  • ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए बहुत सारे सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है। खबर आ रही है कि इस स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन से भी बात चल रही है।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा ले सकती हैं इस एक्ट्रेस की बहन, इन्हें भी किया गया है अप्रोच

स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में मेकर्स इस शो के लिए सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई थी कि मल्लिका शेरावत कंटेस्टेंट के रूप में इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। वहीं अब कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन के साथ मेकर्स की बातचीज चल रही है।

सेना में थीं दिशा की बहन

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के मेकर्स ने खुशबू पाटनी को अप्रोच किया है। बता दें, खुशबू देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद भारतीय सेना का हिस्सा बनी थीं। हालांकि, अभी वह रिटायर हो चुकी हैं। ऐसे में अगर ये खबर सही निकलती है और खुबशू इस शो का हिस्सा बनती हैं तो खतरों का लेवल बढ़ जाएगा।

इन सेलेब्स को भी किया गया अप्रोच

खुशबू के अलावा, शो के लिए ‘बिग बॉस 18’ के सितारे चुम दरंग, दिग्विजय राठी, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को भी अप्रोच किया गया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी उर्फ ​​ओरहान अवत्रामणि के भी शो का हिस्सा बनने की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस सीजन के लिए सिद्धार्थ निगम, शगुन पांडे, बसीर अली, गुलकी जोशी और गोरी नागोरी से भी बातचीज चल रही है। हालांकि, अब तक आधिकारित तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि शो में कौन हिस्सा ले रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें