Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीJhanak Upcoming Spoiler Update Vihan returns to Bose Family Offers Jhanak to come back Parekh Family Anirudh Shocked

Jhanak Spoiler: झनक को साथ चलने को कहेगा विहान, अनिरुद्ध को लगेगा झटका

  • स्टार प्लस के सीरियल झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अब शो में एक और ट्विस्ट आनेवाला है। विहान बोस परिवार में आकर झनक को अपने साथ चलने को कहेगा।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
Jhanak Spoiler: झनक को साथ चलने को कहेगा विहान, अनिरुद्ध को लगेगा झटका

स्टार प्लस के सीरियल झनक में अर्शी और झनक के बीच जुबानी जंग जारी है। इस जंग में अब छोटॉन, अनिरुद्ध की बहन और बड़ी मां खुलकर झनक का साथ दे रहे हैं। वहीं, अनिरुद्ध झनक से दूरी बनाई हुई है। अर्शी लगातार झनक को परेशान कर रही है, लेकिन झनक उसे हर चीज का जवाब दे रही है। आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि विहान बोस हाउस में पहुंचेगा और झनक को अपने साथ चलने के लिए कहेगा। 

बोस हाउस में अपने बेटे के साथ पहुंचेगा विहान

झनक विहान के घर से बिना कुछ चली आई थी। अब विहान बोस परिवार में आएगा। झनक विहान और अहान को देखकर खुश हो जाएगी। वो विहान से अहान की तबीयत के बारे में पूछेगी। विहान कहेगा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वो अहान के लिए झनक से उसको अपने साथ चलने के लिए कहेगा। अब देखना दिलस्प होगा कि क्या अनिरुद्ध का घर छोड़कर झनक विहान के साथ चली जाएगी। विहान की बातें सुनकर अनिरुद्ध हैरान रह जाएगा। 

ललॉन की बहन ने की पैसों की चोरी

इधर ललॉन की बहन अपने आप को एक परेशानी में डाल रही है। वो घर से पैसे चुराकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करनेवाली है। क्या होगा जब ललॉन और उसकी मां को अपनी बेटी की हरकत के बारे में पता चलेगा? 

अप्पू दी हो जाएंगी ठीक

अनिरुद्ध की बहन अप्पू दी का इलाज भी शुरू हो गया है। डॉक्टर के पास जाकर अप्पू दी बहुत ज्यादा रोती हैं। डॉक्टर उन्हें बड़ों की तरह व्यवहार करना सिखा रही हैं। सीरियल में जल्द देखने को मिल सकता है कि अप्पू दी पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें