अनिरुद्ध के सामने आएगा पराशर के प्यार का सच, झनक से पूछेगा सवाल
स्टार प्लस के सीरियल झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में झनक और अनिरुद्ध की शादी होने वाली है। शादी की रस्मों के दौरान ही अनिरुद्ध को पराशर के प्यार के बारे में पता लगेगा।

स्टार प्लस के सीरियल झनक में अबतक आपने देखा कि पराशर अपने गांव में अनिरुद्ध और झनक की शादी करवा रहा है। वो दोनों की शादी को लेकर काफी खुश है। अनिरुद्ध ने भी पराशर से दोस्ती कर ली है। हालांकि, झनक की हल्दी की रस्म के दिन अनिरुद्ध को पता चलेगा कि पराशर झनक को प्यार करता है। वहीं, सब गांववालों को भी पराशर के लिए बुरा लगेगा।
नशे में होगा पराशर
झनक की हल्दी की रस्म के दिन पराशर बहुत नशे में होगा। वो झनक की शादी को लेकर अपने आप को बहुत उत्साहित दिखाएगा। पराशर को नशे में देखकर झनक पराशऱ को रोकने की कोशिश करेगी। अनिरुद्ध उससे कहेगा कि बाकी लोग पराशर का ध्यान रख लेंगे। अनिरुद्ध के ये बोलने के बाद भी झनक पराशर के पास जाएगी।
अनिरुद्ध को होगा पराशर के प्यार का एहसास
पराशर जिस तरह से झनक से बात कर रहा होगा, अनिरुद्ध को पता चल जाएगा कि वो उसे पसंद करता है। अनिरुद्ध मन ही मन सोचेगा कि क्या झनक को मालूम है कि पराशर उससे प्यार करता है।
वो इस बारे में झनक से सवाल भी करेगा। वो झनक से पूछेगा कि क्या वो उसके साथ खुश रहेगी? झनक उससे पूछेगी कि वो ये सवाल क्यों कर रहा है? इसपर अनिरुद्ध उससे पूछेगा कि क्या उसे कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि पराशर उससे प्यार करता है?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।