Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBR Chopra Mahabharat Faced Financial Challenges Director Ravi Chopra Wife Reveals loss 2 lakh per week

महाभारत के एक एपिसोड पर खर्च होते थे इतने लाख, नुकसान झेल मेकर्स ने बनाया सीरियल

  • बीआर चोपड़ा की महाभारत टीवी के सबसे सफल सीरियल्स में से एक है। पर क्या आप जानते हैं जब ये सीरियल प्रोडक्शन स्टेज पर था तब मेकर्स को हर हफ्ते लाखों का नुकसान हो रहा था। सीरियल के डायरेक्टर रवि चोपड़ा की पत्नी ने इस बारे में बात की है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 Feb 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
महाभारत के एक एपिसोड पर खर्च होते थे इतने लाख, नुकसान झेल मेकर्स ने बनाया सीरियल

अगर कभी भी पौराणिक कथाओं पर बने टीवी सीरियल्स की बात होती है तो बीआर चोपड़ा की महाभारत का जिक्र जरूर होता है। बीआर चोपड़ा की महाभारत को टीवी के सबसे सफल सीरियल्स में से एक माना जाता है। इस सीरियल को बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। अब रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा ने सीरियल के प्रोडक्शन से जुड़ी एक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जब महाभारत प्रोडक्शन स्टेज में था तब मेकर्स को हर हफ्ते लाखों का नुकसान होता था। 

एक एपिसोड बनाने में खर्च होते से इतने लाख

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, रेणु चोपड़ा ने बताया कि पहले दो-तीन एपिसोड्स के लिए जो कंपनी उन्हें पैसे दे रही थी वो छह लाख रुपये देती थी। और पहले ही एपिसोड में करीब 7-8 लाख रुपये खर्च हो गए थे। उन्होंने बताया, "तब रवि अपने पिता (बीआर चोपड़ा) के पास गए और कहा मैं नहीं बना सकता, चाहे मैं कितना कर लूं, छह लाख में नहीं बनेगा।"

बीआर चोपड़ा ने बेटे को क्या दी थी सलाह?

रेणु चोपड़ा ने आगे बताया कि तब बीआर चोपड़ा ने उनसे कहा कि तुम बना रहे हो, खुश हो ना?  तो रवि ने कहा- हां। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने बेटे को सलाह दी, "तुम दिल से बनाओ, पैसों की चिंता मत करो, पैसा बाद में आएगा। पैसों की दिक्कत के बावजूद भी मेकर्स ने वो सीरियल बनाया। 

हर हफ्ते होता था दो लाख का नुकसान

रेणु चोपड़ा ने आगे कहा, " तो जब हम वो बना रहे थे, तब हमें हर हफ्ते दो लाख रुपये का नुकसान होता था। बाद में चीजें ठीक हो गईं। मैं यहां बैठी हूं क्योंकि महाभारत और बाकी और चीजों से हमें वित्तिय सपोर्ट मिला। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें