Bigg Boss 18: रोहित शेट्टी के शो में मचा रहे धमाल, अब बिग बॉस में नजर आएंगे ये दो 'खिलाड़ी'?
- खतरों के खिलाड़ी 14 फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॉस 18 शुरू होगा। खबर है कि खतरों के खिलाड़ी के दो कंटेस्टेंट को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है।

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 फिनाले की ओर बढ़ रहा है। बहुत ही जल्द फैन्स के सामने विनर का नाम होगा। इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के खत्म होने के बाद कलर्स पर बिग बॉस 18 का आगाज होगा। सोशल मीडिया पर संभावित कंटेस्टेंट के नामों की चर्चा हो रही है। इन नामों में रोहित शेट्टी के शो के दो खिलाड़ियों का नाम भी सामने आया है। खबर है कि खतरों के खिलाड़ी के दो कंटेस्टेंट को बिग बॉस 18 के मेकर्स ने अप्रोच किया है।
खतरों के खिलाड़ी के ये दो कंटेस्टेंट बिग बॉस में आएंगे नजर?
बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar की जानकारी के मुताबिक, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के करणवीर मेहरा और गश्मीर महाजनी को बिग बॉस 18 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, इन नामों पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
गश्मीर से चल रही बातचीत
जानकारी के मुताबिक, गश्मीर से शो के मेकर्स अभी बातचीत कर रहे हैं। वहीं, करणवीर मेहरा का नाम शो के लिए लगभग कंफर्म है। बता दें, सोशल मीडिया पर कुछ वक्त पहले यह चर्चा थी की करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी का टाइटल जीत लिया है। शो में करणवीर मेहरा और गश्मीर दोनों ही स्टंट को अच्छे से परफॉर्म करते हैं। करणवीर मेहरा तो शो के पहले फाइनलिस्ट भी बन गए हैं।
दोनों का नाम सुनकर फैंस उत्साहित
करणवीर मेहरा और गश्मीर का नाम सुनकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एक फैन ने कमेंट करके लिखा कि मैं इन दोनों को शो में देखना चाहता हूं, दोनों बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वहीं, एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है शिल्पा शिंदे ने दोनों को बिग बॉस में जाने के लिए मनाया होगा। वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा कि करणवीर बिग बॉस मटेरियल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।