Bigg Boss 18 : दिग्विजय सिंह ने दी विवियन डीसेना को धमकी, कहा- आज हाथ लगा था दिया, अगली बार...
दिग्विजय सिंह भले ही शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आए हैं, लेकिन वह पुराने कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब दिग्विजय को हाल ही में विवियन पर गुस्सा आ गया।

बिग बॉस 18 में दिग्विजय सिंह राठी हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए हैं। शो में वह कशिश कपूर के साथ आए। एंट्री के बाद से ही दिग्विजय काफी चर्चा में हैं। वह शो में खूब एक्टिव दिख रहे हैं और लड़ाई भी उनकी हो रही है। अब लेटेस्ट एपिसोड में दिग्विजय, विवियन डीसेना को धमकी देते हैं। उन्होंने विवियन को उनके साथ वॉयलेंट होने के लिए चेतावनी दी। वह विवियन को टच तक करने से मना कर देते हैं।
दिग्विजय हुए विवियन से गुस्सा
दिग्विजय बोलते हैं कि मुझे मेरी लिमिट्स पता है। मेरा खुद पर कंट्रोल है। हिम्मत मत करना मुझे टच करने की। ऐसा पहली बार हुआ है मेरे साथ। मैं आपकी रिस्पेक्ट करता हूं इसलिए मैंने आपको वापस नहीं जवाब दिया। आज हाथ लगा दिया, अगली बार मत करना।
मुझे टच मत करना
हालांकि विवियन बोलते हैं कि वह बस दिग्विजय और अविनाश के बीच की सिचुएशन को कंट्रोल कर रहे थे। दिग्विजय बोलते हैं कि मेरा खुद पर कंट्रोल है। मैं किसी पर हाथ नहीं उठाता। मुझे बस टच मत करो।
बता दें कि एक हफ्ते में ही दिग्विजय शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बन गए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तारीफ हो रही है। बता दें कि दिग्विजय इससे पहले रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे शो में नजर आ चुके हैं। वह इन शोज में भी कमाल कर चुके हैं।
पहले ही दिन जब वह शो में आए थे तो सलमान के सामने ही उनकी कशिश कपूर के साथ लड़ाई हो गई थी। हालांकि अब धीरे-धीरे दोनों के बीच चीजें ठीक हो रही है। हाल ही में कशिश अपनी बात रखती नजर आईं कि उन्हें पता है कि जो उन्होंने फैसला लिया था शो छोड़कर पैसे लेने वाला उससे उन्हें दुख पहुंचा है। अब देखते हैं कि आगे चलकर दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती है या फिर विवाद आगे बढ़ता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।