Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBharti Singh Supports Indias Got Latent Host Samay Raina Says GenZ ki Pasand Hai Woh

'..फैन हो जाओगे उसके, इतना अच्छा है', भारती सिंह ने बांधे समय रैना की तारीफों के पुल

  • कॉमेडियन भारती सिंह ने किया विवादित स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को सपोर्ट। बोलीं- जाओगे तो फैन हो जाओगे उसके, इतना अच्छा है। भारती सिंह खुद भी समय रैना के शो पर अपने पति के साथ जा चुकी हैं।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 07:25 AM
share Share
Follow Us on
'..फैन हो जाओगे उसके, इतना अच्छा है', भारती सिंह ने बांधे समय रैना की तारीफों के पुल

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो पर रणवीर इलाहाबादिया के एक बयान से शुरू हुआ तूफान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बीयर बाइसेप्स नाम से पॉडकास्ट चलाने वाले रणवीर तो इसमें नपे ही लेकिन साथ ही साथ सवाल इस तरह का शो चलाने वाले समय रैना पर भी उठे। हालांकि कॉमेडी के नाम पर ऐसी भद्दी और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने वाला 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पहला शो नहीं है, लेकिन जब बात बढ़ी है तो इसके खिलाफ एक्शन हो रहा है। बढ़ते विवाद के बीच कॉमेडियन भारती सिंह ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारती सिंह ने समय रैना का सपोर्ट करते हुए कहा है कि वो शो ही ऐसा है।

भारती बोलीं- जाओगे तो उसके फैन हो जाओगे

भारती सिंह से पहले राखी सावंत, अली गोनी और मुनव्वर फारुकी समय रैना का सपोर्ट कर चुके हैं। जब एक पापाराजी ने भारती सिंह से समय रैना वाले मामले पर प्रतिक्रिया देने को कहा तो कॉमेडी क्वीन बोलीं, "वो शो ही ऐसा है, लेकिन जरूरत नहीं है कि आप शो में जाकर वही बोलो जो शो की जरूरत है। आपकी मर्जी - बोलो या ना बोलो। समय थोड़ी कहता है, अरे मुंह खोलो, बोलो। समय बहुत अच्छा लड़का है और टैलेंटेड भी है। जेन-जी की पसंद है वो। खुद जाओगे तो उसके फैन हो जाओगे। इतना अच्छा है।"

"हम ही हैं जो समय रैना लगाकर देखते हैं"

'कपिल शर्मा शो' समेत 'खतरा खतरा खतरा' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकीं भारती सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "अगर उसकी लैंग्वेज जो यूज करता है वो पसंद नहीं है, तो करोड़ों हैं और हम ही हैं, जो समय रैना लगाते हैं और देखते हैं।" मालूम हो कि भारती सिंह भी अपने पति हर्ष लिंबाचिया और सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर जाकर आ चुकी हैं। मालूम हो कि यह पूरा मामला रणवीर इलाहाबादिया के एक बयान के बाद बढ़ा जिसमें यूट्यूबर ने माता-पिता के साथ सेक्स को लेकर बयान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें