मेरे हसबैंड की बीवी का कैसा रहा रविवार, अर्जुन की फिल्म ने कमाए कितने करोड़?
- अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी की कमाई।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी शुरुआत हुई है। फिल्म के पहले वीकेंड की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले वीकेंड पर 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
पहले वीकेंड पर फिल्म ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन, भूमि और रकुल की फिल्म ने पहले दिन 1.3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म ने 1.7 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, रविवार की बात करें तो फिल्म ने 1.03 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने तीन दिन में 4.23 करोड़ की कमाई कर ली है।
मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट की है फिल्म
मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने भी काम किया है। इस फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल फिल्म है। भूमि पेडनेकर ने फिल्म में अर्जुन कपूर की एक्स वाइफ का रोल निभाया है। वहीं, रकुल प्रीत ने फिल्म में अर्जुन कपूर के गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई है।
बॉक्स ऑफिस पर मेरे हसबैंड की बीवी की रेस विकी कौशल की छावा से है। इस रेस में छावा बहुत आगे चल रही है। फिल्म ने अबतक 326.75 करोड़ की कमाई कर ली है। विकी कौशल की छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।