Anupamaa: प्रेम ने पराग और ख्याती पर लगाए संगीन आरोप, राही ने लिया मुंबई जाने का फैसला
- Anupamaa Today's Episode: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में प्रेम और पराग के बीच बहस देखने को मिली। प्रेम ने अपने पिता पराग कोठारी और सौतेली मां ख्याती कोठारी पर संगीन आरोप लगाए।

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में प्रेम, मोटी बा को समझाने की कोशिश करता है। वह मोटी बा से बात करते वक्त अपने पिता पराग कोठारी पर तंज कसता है। ऐसे में पराग के सब्र का बांध टूट जाता है। पराग, प्रेम को धक्के मार कर घर से बाहर निकालता है। प्रेम, शाह परिवार को घर भेजने के बाद अपने पिता पराग कोठारी और सौतेली मां ख्याती कोठारी पर संगीन आरोप लगाता है।
प्रेम का दावा
प्रेम कहता है, ‘बात खून की नहीं है। बात सही और गलत की है। शाह परिवार सही है और आप लोग गलत। अगर आप लोग सही होते तो मैं अपना गुस्सा भूलकर आप लोगों का साथ देता। क्या लगता है आप लोगों को कि मुझे कुछ समझ में नहीं आता? आप लोग क्या दिखाना चाहते थे कि आप लोग कितने अमीर हैं, कितने महान हैं, कितने दिलदार हैं?’
प्रेम का आरोप
सब प्रेम को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रेम शांत नहीं होता है। प्रेम कहता है, ‘आप लोगों की नजरों में वो लोग बुरे हैं। मिडिल क्लास हैं। तलाक की पैरवी करने वाले हैं, लेकिन कम से कम वो लोग मेरी मां के कातिल नहीं हैं। आपकी (पराग) और इस औरत (ख्याति) की वजह से मेरी मां ने खुदखुशी की। आपने और इस औरत ने मेरी मां की जान ली है। आप दोनों मेरी मां के कातिल हैं।’
राही का फैसला
प्रेम की बातें सुनने के बाद हर कोई दंग रह जाता है। प्रेम के चाचा, अनिल कोठारी, प्रेम को सच बताने की कोशिश करते हैं। हालांकि पराग कोठारी ऐसा होने नहीं देते हैं। प्रेम गुस्से में वहां से चला जाता है। प्रेम, शाह हाउस जाने की बजाए, बाहर बैठकर अपना दर्द कम करने की कोशिश करता है। वह राही को बाहर बुलाता है। राही इधर-उधर की बातें करके प्रेम का दर्द कम करने की कोशिश करती है। वह प्रेम को बताती है कि उसने मुंबई जाकर पढ़ाई पूरी करने का फैसला लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।