प्रियंका के जन्मदिन की पहली तस्वीर हुई वायरल, निक के साथ आधी रात को किया इन्जॉय
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जन्मदिन है। प्रियंका आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा भारत में भले ही न हो लेकिन उनके फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि प्रियंका अपना जन्मदिन कैसे...

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जन्मदिन है। प्रियंका आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा भारत में भले ही न हो लेकिन उनके फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि प्रियंका अपना जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं।
प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका के लिए उनका जन्मदिन कितना खास है। इससे पहले प्रियंका अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस और उनके परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताते दिखीं थी। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया खूब वायरल हुई।
बता दे कि इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका अपना जन्मदिन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ ग्रीस में सेलिब्रेट करेंगी। लेकिन दोनों के बिजी शेड्यूल इनके प्लान को चेंज कर दिया है।
फिलहाल अभी तक तो इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रियंका कहां है लेकिन इतना जरूर है कि जन्मदिन को पूरी तरह से एन्जॉय करने की तैयारी कर ली गई है।

जन्मदिन से एक दिन पहले प्रियंका निक जोनास के और उनके भाई जोई और केविन के साथ समय देखी गई थी। जोई की मंगेतर एवं ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ की अदाकारा सोफी टर्नर भी इस मौके पर मौजूद रही।

प्रियंका ने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की एक फोटो शेयर की और उसके ऊपर कैप्शन भी लिखा। प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा..'और अभी शुरू हो गया'। प्रियंका के इस कैप्शन से इतना तो तय है कि यह दिन उनकी जिंदगी का यादगार दिन बनने वाला है।
