Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ishita dutta and vatsal blessed with baby boy mother and baby both are happy - Entertainment News India
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
इशिता दत्ता अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में काफी एक्टिव रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी प्रेग्नेंसी से जुड़ी वीडियोज और अपडेट देती रहती थीं। अब दोनों के सोशल मीडिया अनाउंसमेंट का फैंस को इंतजार है।
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 July 2023 08:20 AM

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर नन्हा मेहमान आ गया है। दोनों के बेटे का जन्म हुआ है। वैसे दोनों एक्टर्स ने इस बारे में कुछ पोस्ट नहीं किया है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। इतना ही नहीं दोस्त और फैंस भी दोनों को बधाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इशिता को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। इशिता की हेल्थ के बारे में बताते हुए एक वेबसाइट ने लिखा कि बेबी और मां दोनों ठीक हैं। वह शुक्रवार को डिस्चार्ज होंगी। पूरा परिवार इस वक्त बहुत खुश है।
खबर अपडेट की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।