Nora Fatehi Deepfake Video: रश्मिका-आलिया के बाद अब नोरा फतेही का डीपफेक वीडियो वायरल, देखते ही कहा- 'मैं शॉक्ड हूं...'
बीते साल कई एक्ट्रेसेस का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इनमें रश्मिका मंदाना का नाम भी शामिल था। ब्रिटिश-इंडियन इन्फ्लुएंसर जारा पटेल के वीडियो पर रश्मिका का चेहरा लगाकर उसका डीपफेक वीडियो बनाया गया था।

Nora Fatehi Deepfake Video: रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, काजोल, सारा तेंदुलकर और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस डीपफेक का शिकार हो गई हैं। एक तरफ जहां रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा वहीं, दूसरी तरफ अब नोरा का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। नोरा ने खुद अपने डीपफेक का शिकार होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। नोरा अपने इस फेक वीडियो को देखकर काफी शॉक्ड हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नोरा का डीपफेक वीडियो वायरल
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो किसी कंपनी के विज्ञापन का दिख रहा है। नोरा ने इसी विज्ञापन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट के साथ नोरा ने लिखा, 'शॉक्ड ये मैं नहीं हूं...'। विज्ञापन में नजर आ रही लड़की और असल नोरा में आपका असली और नकली फर्क कर पाना बेहद मुश्किल होगा। इस वीडियो में उनकी आवाज भी सेम नोरा जैसी ही है। इस वीडियो को देखकर किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये असल में नोरा नहीं बल्कि कोई और ही है। सब इस लड़की को देखकर नोरा फतेही ही समझ रहे थे।
रश्मिका ने दर्ज कराई थी शिकायत
बता दें कि बीते साल कई एक्ट्रेसेस का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इनमें रश्मिका मंदाना का नाम भी शामिल था। ब्रिटिश-इंडियन इन्फ्लुएंसर जारा पटेल के वीडियो पर रश्मिका का चेहरा लगाकर उसका डीपफेक वीडियो बनाया गया था। रश्मिका ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।