Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTara Sutaria Shares First Post After Ex Boyfriend Aadar Jain Timepass Comment she said My Company

आदर जैन के 'टाइमपास' वाले कमेंट के बाद एक्स गर्लफ्रेंड तारा ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'मेरी कंपनी इस...'

  • आदर और ओलखा की शादी का पहला फंक्शन यानी हल्दी सेरेमनी बीते दिनों हुआ, जिसमें पूरा कपूर खानदान एक ही छत के नीचे नजर आए। आदर और अलेखा की मेहंदी सेरेमनी के कई इनसाइड वीडियो वायरल हुए।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 07:39 AM
share Share
Follow Us on
आदर जैन के 'टाइमपास' वाले कमेंट के बाद एक्स गर्लफ्रेंड तारा ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'मेरी कंपनी इस...'

कपूर खानदान में इस वक्त जश्न का माहौल है। आदर जैन आलेखा आडवाणी से दोबारा हिंदू रीति रिवाज से शादी कर रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों आदर और ओलखा की शादी का पहला फंक्शन यानी हल्दी सेरेमनी हुआ, जिसमें पूरा कपूर खानदान एक ही छत के नीचे नजर आए। आदर और अलेखा की मेहंदी सेरेमनी के कई इनसाइड वीडियो वायरल हुए। इसी में एक वीडियो ऐसा आया था, जिसमें दूल्हेराजा यानी आदर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को टाइमपास कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। ऐसे में अब आदर की एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने टाइमपास कहे जाने के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। तारा के इस पोस्ट को आदर से जोड़कर देखा जा रहा है।

तारा ने शेयर किया ये पोस्ट

आदर जैन के टाइमपास वाले कमेंट के बाद तारा सुतारिया ने अपना पोस्ट शेयर किया है। तारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने घर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ तारा ने लिखा- 'मेरी कंपनी इस खूबसूरती शाम की...घर।' हालांकि, इस तस्वीर में तारा नजर नहीं आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को आदर जैन के टाइमपास वाले कमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है।

तारा सुतारिया

क्या कहा था आदर ने?

दरअसल, आदर जैन और आलेखा की इंगेजमेंट सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी पत्नी आलेखा के साथ अपनी लव स्टोरी सुनाते नजर आए थे। इस वीडियो में आदर कहते हैं,'मुझे हमेशा से आलेखा से प्यार था, मैं तब से उसके साथ होना चाहता था लेकिन कभी मौका नहीं मिला। तो उसने मुझे 20 साल की लंबी जर्नी के लिए टाइम पास करने के लिए भेज दिया। लेकिन आखिरकार इंतजार सफल रहा, क्योंकि मैं इस खूबसूरत महिला के साथ शादी कर पा रहा हूं, जो किसी सपने जैसे दिखती है। आई लव यू। यह सीक्रेट है, मुझे हमेशा इससे प्यार था। मैंने अपनी जिंदगी के 4 साल टाइमपास किया है, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं बेबी।' बस फिर क्या था इसी बात को लेकर आदर को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन ने छोड़ दिया चावल खाना, कहा- लेकिन दाल चावल को जो हाथ से मिला के...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें