Singham Again: OTT पर कब रिलीज होगी सिंघम अगेन? कहां देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म
- अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन इसी महीने रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है। अब दर्शकों को फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है। आइए जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म।

दिवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे नजर आए थे। जो दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देख नहीं पाए थे, उन्हें इस फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। रोहित शेट्टी की ये एक्शन ड्रामा फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
ओटीटी पर कब रिलीज होगी अजय देवगन की सिंघम अगेन?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 01 नवंबर को रिलीज हुई सिंघम अगेन, 27 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सिंघम अगेन का प्लॉट
सिंघम अगेन के प्लॉट की बात करें तो फिल्म को रामायण से कनेक्ट करके दिखाया गया है। फिल्म के बैकग्राउंड में सीता हरण की कहानी चल रही होती है, और इधर करीना कपूर, जिन्होंने अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई है उनका किडनैप हो जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए हैं।
अर्जुन कपूर ने निभाई विलेन की भूमिका
अर्जुन कपूर ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही अर्जुन कपूर को उनके रोल के लिए बहुत प्यार मिला है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें लिखा गया कि अर्जुन कपूर का शानदार कमबैक हुआ है। रोहित शेट्टी ने भी एक पॉडकास्ट में अर्जुन कपूर की तारीफ की है। उन्होंने बताया था कि फिल्म में विलेन का रोल अर्जुन कपूर ने खुद उनसे मांगा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।